देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 20 बार पढ़ी गई

अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले से टकराई कार:सीक्रेट सर्विस ने ड्राइवर पर बंदूक तानी​​​​​; व्हाइट हाउस बोला- बाइडेन और फर्स्ट लेडी सेफ

काफिले में गाड़ी की टक्कर के बाद बाइडेन को सुरक्षित कार में बैठाते सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स अमेरिका के डेलावेयर में रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है।

Abhishek Raghuvanshi18 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के डेलावेयर में रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, बाइडेन अपनी पत्नी जिल बाइडेन के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनके काफिले से एक गाड़ी टकरा गई।

हालांकि, हादसे में राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी को कोई चोट नहीं आई। सीक्रेट सर्विस ने मौके से ही दोनों को रेस्क्यू कार में बिठाकर रवाना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस कार ने राष्ट्रपति के काफिले को टक्कर मारी वह, एक सिल्वर कलर की सेडान थी।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
काफिले में गाड़ी की टक्कर के बाद बाइडेन को सुरक्षित कार में बैठाते सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स - Dainik Bhaskarफुटेज डेलावेयर में बाइडेन के काफिले की है।फुटेज में सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स काफिले में कार क्रैश करने वाले शख्स से पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं।

गाड़ियों की टक्कर होने के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत कार को घेर लिया। साथ ही ड्राइवर के सिर पर बंदूकें तान दीं। सीक्रेट सर्विस ने कार चालक को हाथ ऊपर कर गाड़ी से बाहर निकाला।

40 मीटर की दूरी पर थे बाइडेन
दोनों की गाड़ियों की टक्कर बाइडेन से 40 मीटर की दूरी पर हुई। दरअसल, बाइडेन और उनकी पत्नी कैंपेन के लिए डेलावेयर गए थे। दोनों एक रेस्तरां में खाना खाया। रेस्तरां में कुछ दूरी पर पत्रकार जुटे हुए थे। वो बाइडेन से कुछ सवाल कर रहे थे कि तभी गाड़ी क्रैश होने की आवाज आई। इसे सुनते ही सीक्रेट सर्विस एक्शन में आ गई। पत्रकारों को एक तरफ कर जानकारी दी गई कि प्रेसिडेंट को रेस्क्यू कर लिया गया है।

सीक्रेट सर्विस पर है अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी
अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति माने जाते हों, लेकिन उनकी सुरक्षा पर फैसले लेने का काम सीक्रेट सर्विस का है। अगर राष्ट्रपति चाहें तो भी उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाता है। अगर अमेरिका के राष्ट्रपति किसी भी देश की यात्रा करने का फैसला करते हैं, तो तय तारीख से लगभग तीन महीने पहले ही सीक्रेट सर्विस अपना काम शुरू कर देती है।

राष्ट्रपति एक तरह से सुरक्षा के कवच में चलते हैं जिसमें मल्टी लेयर सिक्योरिटी है। ये ना सिर्फ़ बहुत मजबूत है, बल्कि बहुत महंगी भी है। दरअसल, अमेरिका ने अपने चार राष्ट्रपतियों की हत्या देखी है। 1865 में अब्राहम लिंकन, 1881 में जेम्स गारफील्ड, 1901 में विलियम मैकिनली, 1963 में जॉन एफ कैनेडी।

सीक्रेट सर्विस बाइडेन की सिक्योरिटी के लिए काफी गंभीर है, इस मामले को लेकर वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 17 घंटे पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 17 घंटे पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
यूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहलेयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
↑