इजराइल को ब्लैकमेल करना चाहता है हमास:आतंकी संगठन ने कहा- 7 दिन का सीजफायर काफी नहीं होगा; ट्रम्प की बेटी इजराइल पहुंचीं
इवांका ट्रम्प और जेरार्ड कुश्नर गुरुवार को इजराइल के उस बॉर्डर टाउन पहुंचे, जहां 7 अक्टूबर को हमास आतंकियों ने हमला किया था। बंधकों के मुद्दे पर हमास अब इजराइल को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।
बंधकों के मुद्दे पर हमास अब इजराइल को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। हमास के एक नेता ने ‘अल जजीरा’ टीवी चैनल से कहा- हम सात दिन का सीजफायर नहीं चाहते, क्योंकि इसमें बंधकों को रिहा नहीं किया जा सकेगा। हमें ज्यादा वक्त चाहिए।
दूसरी तरफ, इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) के एक अफसर ने इजराइली अखबार ‘हेयोम’ से कहा- हमें ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता। हमास को पता है कि उसका खात्मा करीब है। इसलिए वो ब्लैकमेलिंग पर उतर आया है।
इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरार्ड कुश्नर और उनकी पत्नी इवांका गुरुवार को इजराइल पहुंचे।
हमास लंबा सीजफायर चाहता है
- हमास के नेता गाजी हमाद ने अल जजीरा से कहा- सिर्फ सात दिन के सीजफायर के बदले बंधकों की रिहाई में हमारी कोई रुचि नहीं है। यह लंबा होना चाहिए, क्योंकि सात दिन में तो बंधकों की रिहाई भी नहीं की जा सकेगी। इससे भी ज्यादा परेशानी की बात यह है कि सीजफायर के फौरन बाद इजराइली सेना फिर हमले शुरू कर देगी। ये हमारे लिए बेहद खतरनाक होगा।
- गाजी ने कहा- कुछ लोग सीजफायर की बात कर रहे हैं और वो भी सिर्फ सात दिन के लिए। हम इसके लिए तैयार नहीं हैं। हमारी मांग है कि इजराइल को हर हाल में जंग खत्म करना चाहिए। हम जानते हैं कि बंधकों को छुड़ाने के बाद इजराइल एक बार फिर हमले करेगा। हमारे लोग फिर मारे जाएंगे। इसलिए, ये सात दिन का सीजफायर हम मंजूर नहीं करेंगे और न बंधकों की रिहाई की जाएगी।
इजराइल पीछे नहीं हटेगा
- दूसरी तरफ, IDF के एक अफसर ने हमास की किसी भी शर्त को न मानने की तरफ इशारा किया। इस अफसर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- हमास का अंत बहुत करीब है। इजराइली सेना अब टनल मिस्ट्री को सॉल्व कर चुकी है और आतंकियों के भागने के तमाम रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यही वजह है कि वो ब्लैकमेलिंग और आम लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनकी स्ट्रैटजी के बारे में हम बहुत कुछ वो भी जानते हैं, जिसके बारे में दुनिया को नहीं पता।
- इस अफसर ने आगे कहा- अमेरिका हो या कोई और देश। हमारी मदद तो कर सकता है, लेकिन ये जंग हमें खुद लड़नी है और इस बार ये आरपार की लड़ाई है। इसलिए पीछे हटने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। अगर सीजफायर होता भी है तो ये हमारी शर्तों पर होगा, हमास की बात नहीं मानी जाएगी।
इवांका गाजा बॉर्डर पहुंचीं
ट्रम्प की बेटी इवांका और दामाद जेरार्ड कुश्नर गुरुवार को इजराइल और गाजा के बीच उस बॉर्डर टाउन पहुंचे, जहां 7 अक्टूबर को हमास ने सैकड़ों मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इवांका और जेरार्ड ने यह जगह बहुत बारीकी से देखी।
बाद में इजराइली अफसरों ने दोनों को कुछ वीडियो फुटेज भी दिखाए। ये फुटेज इजराइली संसद में भी दिखाए गए थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 15 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 15 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
