
एरोड्रम पुलिस ने कालेज छात्रा की शिकायत पर उसके परिचित युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपित ने छात्रा से लोकेशन पूछी और धमकाया। पुलिस के मुताबिक घटना कालानी नगर की है। 17 वर्षीय छात्रा कालेज से घर की तरफ जा रही थी। आरोपित कुशल गौड़ ने उसको काल लगाया और कहा कि वह चाकू मारेगा।
