मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 दिसंबर को कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे
रोमांचक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी शाम सुविधाओं से लैस टैंट सिटी में पर्यटक लग्जरी ग्लेम्पिंग का ले सकेंगे आनंदइंदौर,16 दिसम्बर,2023मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 दिसंबर को कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का शुभारंभ कूनो, श्योपुर में करेंगे।
रोमांचक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी शाम
सुविधाओं से लैस टैंट सिटी में पर्यटक लग्जरी ग्लेम्पिंग का ले सकेंगे आनंद
इंदौर,16 दिसम्बर,2023
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 दिसंबर को कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का शुभारंभ कूनो, श्योपुर में करेंगे। श्योपुर जिले के ग्राम रानीपुरा में निर्मित की गई कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट (टेंट सिटी) में होने वाले इस महोत्सव द्वारा क्षेत्र में पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाया जाएगा। कूनो राष्ट्रीय उद्यान के पास बसाई गई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टैंट सिटी में पर्यटक लग्जरी ग्लेम्पिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही पर्यटक हॉट एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियों से खुद को रोमांचित कर पाएंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक विजयपुर श्री रामनिवास रावत, प्रमुख सचिव पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थिति रहेंगे। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का आयोजन 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। इयाक वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और लल्लूजी एंड संस द्वारा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से आयोजित हो रहे कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रोमांचक गतिविधियों का अनूठा अनुभव भी मिलेगा। स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रचारित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यशालाएं भी होंगी। यह फेस्टिवल रोमांच, मनोरंजन और संस्कृति का तालमेल होगा। जंगल सफारी में क्षेत्र की समृद्ध वन्यजीव संपदा को देखने का मौका भी मिलेगा। पारम्परिक कला, सांस्कृतिक आयोजनों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को प्रचारित भी किया जाएगा। कूनो फॉरेस्ट रीट्रीट (टेंट सिटी) में पर्यटक सर्वसुविधायुक्त एवं ऑल-वेदर टेंट्स में लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
प्रमुख सचिव, पर्यटन और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा है कि मध्य प्रदेश अपने विविध एवं समृद्ध वन्यजीवन के लिये दुनियाभर से पर्यटक आकर्षित करता है। कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल जैसी पहल से प्रदेश के पर्यटन को सुगम बनाया जा रहा है। पर्यटन विभाग मप्र के राष्ट्रीय उद्यानों के पास लगातार बुनियादी ढांचे और अनुभव आधारित पर्यटन को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। असाधारण लग्जरी ग्लैम्पिंग से लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला तक, अपने आगंतुकों के लिए नए और अद्वितीय अनुभव सुनिश्चित किए जा रहे हैं। विभाग रोजगार के अवसरों से स्थानीय समुदाय की सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण-अनुकूल पहल और संरक्षण प्रयासों के लिए भी प्रतिबद्ध है।
प्रमुख आकर्षण
5 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार के साहसिक खेल, कला, शिल्प, संगीत ग्राम भ्रमण, भोजन सहित अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी। पर्यटकों के लिए एक टेंट सिटी तैयार की गई है, जिसमें 50 सर्व सुविधायुक्त स्विस टेंट लगाए गए हैं। स्थानीय कलाकारों द्वारा कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन आयोजन का प्रमुख आकर्षण है। महोत्सव में साहसिक खेल और प्रकृति के शौकीनों के लिए उत्साहवर्धक गतिविधियों का समावेश होगा। पर्यटक यहां पैरा सेलिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, पैराग्लाइडिंग, साइलेंट डीजे ऑन साइट के साथ स्टार गेजिंग, जंगल सफारी, देव खोह भ्रमण तथा नाइट वॉक के अनुभव का आनंद ले सकेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले