देशभर की दिग्गज शख्सियत इंदौर में चलाएंगी बल्ला ओल्ड डेलियंस द्वारा आयोजित क्रिकेट बैश टूर्नामेंट आज से
इंदौर। शहर में अगले तीन दिनों तक बीते दौर के कई दिग्गज क्रिकेटर अपने खेल का कमाल दिखाएंगे। इनके साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावी चेहरे भी खेल मैदान पर नजर आएंगे।
इंदौर। शहर में अगले तीन दिनों तक बीते दौर के कई दिग्गज क्रिकेटर अपने खेल का कमाल दिखाएंगे। इनके साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावी चेहरे भी खेल मैदान पर नजर आएंगे।
डेली कालेज और ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एलुमिनी क्रिकेट बैश टूर्नामेंट का आयोजन 15 दिसंबर से किया जा रहा है।
ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन टीम के कप्तान तेजवीर जुनेजा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में देशभर से टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की खासियत यह है कि इनमें देशभर के ख्यात स्कूलों के पूर्व विद्यार्थियों के बीच मुकाबला होता है। ऐसे में बीते दौर के दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा उद्योग, राजनीति और फिल्म जगत के चर्चित चेहरे आयोजन में अपने खेल की चमक बिखेरते हैं।
यह टूर्नामेंट तीन दिवसीय होगा और स्पर्धा का समापन 17 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। टूर्नामेंट के मैच लीग आधार पर होंगे और हर टीम को अन्य टीम के खिलाफ खेलने का अवसर मिलेगा। इस टूर्नामेंट में मेजबान ओल्ड डेलियंस के अलावा देहरादून के दून स्कूल, अजमेर के मेयो कालेज, ग्वालियर के सिंधिया स्कूल और हिमाचल प्रदेश के लारेंस स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन के सलिल कक्कड़ ने बताया कि यह पूरा टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। मैचों की संख्या अधिक होने से स्पर्धा के मैच दो मैदानों पर खेले जाएंगे। इन्हीं मैदानों पर बीसीसीआइ के मुकाबले खेले जाते हैं।
टीम में 30 साल से कम उम्र के चार खिलाड़ी रहेंगे। वहीं 31 से 50 वर्ष की उम्र के खिलाड़ी भी टीम में होंगे जबकि कुछ खिलाड़ियों की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा की होगी।
स्पर्धा का शुभारंभ 15 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगा। विजेता टीम को एलुमिनाई क्रिकेट बैश ट्राफी दी जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले