संघ और समाज भारत को विश्वगुरु बनावेंगे:श्री सोनी
शाजापुर। आत्मगौरव बोध से जागृत समाज ही भारत को पुनः विश्वगुरु के स्थान पर ले जाने में समर्थ है।
शाजापुर। आत्मगौरव बोध से जागृत समाज ही भारत को पुनः विश्वगुरु के स्थान पर ले जाने में समर्थ है। शक्तिशाली भारत में विश्व का कल्याण निहित है, अत: देशभक्ति, सामाजिक दायित्व बोध, संवेदनशीलता और विश्व कल्याण की भारतीय संस्कृति के बोध जागरण द्वारा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र मंदिर के पुनर्निर्माण में लगना होगा।
उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी ने शाजापुर में आयोजित प्रकट कार्यक्रम में व्यक्त किये।संघ के मालवा प्रांत के कार्यकर्ता सम्मेलन में आये कार्यकर्ताओं के प्रकट कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और समाज जनों को संबोधित करते हुए श्री सोनी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले पूर्वजों के स्वप्न का स्मरण करते हुए बताया कि स्वतंत्रता का लक्ष्य विश्व का कल्याण और मार्गदर्शन करने वाले भारत का निर्माण करना था। हज़ारों सालों से भारत ने पूरे विश्व को परिवार मानकर प्राणी मात्र के कल्याण का कार्य किया है।आज भी भारत का यही चिंतन व्यवहार में परिलक्षित होता है। कोरोना महामारी के समय दुनिया को वैक्सीन देना हो या संकटग्रस्त देशों को अन्न आदि सहायता में भारत सदैव आगे रहता है। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिये प्रत्येक नागरिक की भूमिका है। एक आदर्श नागरिक के निर्माण में परिवार की बड़ी भूमिका है, अत: विभिन्न सामाजिक कर्तव्यों से युक्त नागरिक के निर्माण के लिये हमारी परिवार व्यवस्था को बताना अनिवार्य है। समाज के विभिन्न वर्गों और समूहों में परस्पर स्नेह भाव के संचार से समरस भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका है। श्रम का सम्मान और हर कार्य में देवत्व का दर्शन हमारी संस्कृति है।
हमारे प्राचीन दर्शन के अनुरूप मनुष्य सहित सभी जीव-जंतुओं के लिये आवश्यक पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिये। हमारी जीवनशैली और दृष्टि पर्यावरण के संवर्धन वाली होनी चाहिये।स्वदेशी और स्वावलंबन, सभी के जीवन का मंत्र बने। कारीगरी जीवंत हो, विकसित हो और उसकी गुणवत्ता और ग्राह्यता बढ़े। हमारे तत्वज्ञान और व्यावहारिक पक्ष के अंतर को पाटने के लिये देश के प्रत्येक व्यक्ति को नागरिक कर्त्तव्य और अनुशासन का पालन करना होगा। समाज की समस्याओं के समाधान का दायित्व किसी एक व्यक्ति या संस्था का ना होकर , प्रत्येक व्यक्ति का संकल्प होना चाहिये। राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में संघ पूरे समाज को साथ लेकर कार्य करने का आह्वान करता है।
प्रकट कार्यक्रम में ध्वजारोहण और संघ की प्रार्थना के पश्चात् मालवा प्रांत के विभिन्न स्थानों से आये एक हज़ार से अधिक कार्यकर्ताओं ने घोष के साथ सामूहिक समता और व्यायाम योग का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मंच पर क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी, प्रांत संघचालक श्रीकृष्ण शास्त्री एवं जिला संघचालक हुकुम घनगर भी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 28 मिनट पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले

