
इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र की पाश कालोनी में नौकरानी ने एक लाख रुपये की चोरी कर ली। पुलिस ने महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। घटना अनिरुद्ध नीलेश मालपानी के साथ प्रगति विहार कालोनी में हुई है। नीलेश ने शारदा भेरुसिंह निवासी बिचौली हप्सी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपित महिला साफ सफाई का कार्य करती है। उसने वार्डरोब की दराज से रुपये निकाल लिए।
