देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

महापौर द्वारा स्वच्छता अभियान की समीक्षा

इंदौर की स्वच्छता सर्वोपरि है, उसे बनाया रखना हमारी जिम्मेदारी है - महापौर कचरा फैलाने वालो पर चालानी कार्यवाही तथा डोर टू डोर वाहन समय पर पहुंचने के दिये निर्देश नागरिको से किया आग्रह स्वच्छता इंदौर की पहचान है इसे बनाये रखे- महापौर स्वच्छता में कोई समझौता ना करे, रेड स्पॉट करने वाले, कचरा फैलाने वालो पर करे कार्यवाही इन्दौर, दिनांक 06 दिसंबर 2023।

Abhishek Raghuvanshi8 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • इंदौर की स्वच्छता सर्वोपरि है, उसे बनाया रखना हमारी जिम्मेदारी है – महापौर
  • कचरा फैलाने वालो पर चालानी कार्यवाही तथा डोर टू डोर वाहन समय पर पहुंचने के दिये निर्देश
  • नागरिको से किया आग्रह स्वच्छता इंदौर की पहचान है इसे बनाये रखे- महापौर
  • स्वच्छता में कोई समझौता ना करे, रेड स्पॉट करने वाले, कचरा फैलाने वालो पर करे कार्यवाही

इन्दौर, दिनांक 06 दिसंबर 2023। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वच्छता अभियान के संबंध में सीटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में स्वास्थ्य प्रभारी श्री अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त श्री सिद्धार्थ जैन, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सीएसआई, सहायक सीएसआई, दरोगा व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर शहर के स्वच्छता अभियान व सफाई व्यवस्था के संबंध में बैठक के दौरान कहा कि इंदौर की स्वच्छता सर्वोपरि है, उसे बनाया रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, उन्होने बताया कि दुबई प्रवास के दौरान दुबई के शेख व रहवासियों ने कहा कि दुबई की तरह ही इंदौर में भी स्वच्छता है, यह हमारे लिये गर्व की बात है। महापौर श्री भार्गव द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि इंदौर देश में ही नही अपितु विदेशो में भी स्वच्छता का मॉडल है, स्वच्छता एक जनभागीदारी व जिम्मेदारी का अभियान है, अगर स्वच्छता कार्य में कोई लापरवाही करता है तो वह बर्दाश्त नही कि जावेगी, उन्होने कहा कि सडक या खुले स्थान पर कचरा फेंकने वालो, रेड स्पाट करने वालो के विरूद्ध सख्ती से चालानी कार्यवाही करे।

नागरिको से किया आग्रह स्वच्छता इंदौर की पहचान है इसे बनाये रखे- महापौर

महापौर श्री भार्गव द्वारा शहरवासियों के साथ ही दुकानदारो से अपील की है कि वह इंदौर के स्वच्छता अभियान में सहयोग करे, अपने घर व संस्थान से निकलने वाले कचरे को डस्टबीन में ही रखे, व निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा देवे, महापौर द्वारा निगम अधिकारियो को निर्देशित किया कि यहां-वहां कचरा फैंकने व गंदगी फैलाने वालो को सर्वप्रथम समझाइश दे, उसके पश्चात भी अगर यहां-वहां कचरा फैंकते पाये जाते है तो उन पर चालानी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये। महापौर द्वारा समस्त सीएसआई व दरोगा को निर्देशित किया कि झोन/वार्ड क्षेत्र में सफाई कार्य का लगातार निरीक्षण करे, जहां पर किसी भी तरह का कचरा व गंदगी सडक व खुले स्थान पर मिले तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे, सडक किनारे धुल व मिटटी को हटाने में संलग्न स्वीपिंग मशीन के सफाई कार्य की मॉनिटरिंग करे। साथ ही महापौर जी द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन अपने निर्धारित रूट व समय पर पहुंचे इसके लिये भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उपस्थिति दर्ज करने के उपरांत कार्य स्थल से अनुपस्थित कर्मचारियो पर करे कार्यवाही – महापौर

शराब दुकान व आस-पास की दुकानो द्वारा कचरा फैलाने पर करे स्पॉट फाईन की कार्यवाही

महापौर श्री भार्गव द्वारा सफाई कार्य मेे संलग्न सफाई मित्रो व कर्मचारियो की उपस्थिति के संबंध में भी विभागीय अधिकारियेा से जानकारी लेते हुए, कहा कि कर्मचारी समय पर कार्य स्थल पर उपस्थित होकर, उपस्थित दर्ज करे, प्रतिदिन बनाई जाने वाले उपस्थिति शीट की मॉनिटरिंग करे, अगर कोई कर्मचारी उपस्थित दर्ज कराने के पश्चात कार्य स्थल से अनुपस्थित रहता है तो उस पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये। महापौर जी द्वारा समस्त स्वास्थ्य अधिकारी व सीएसआई को निर्देशित किया कि झोन/वार्ड क्षेत्र में स्थित शराब की दुकान व उसके आस-पास की दुकान-गुमटीयों द्वारा कचरा फैलाने पर सर्वप्रथम 1 सप्ताह तक समझाईश दे, उसके पश्चात भी कचरा फैलाते है तो कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑