देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

इंदौर। एसिड पीकर जान देने वाले नगर निगम के सीनियर ठेकेदार पप्पू भाटिया की मौत की जांच में हुआ ये नया खुलासा

इंदौर के तुकोगंज इलाके में एसिड पीकर जान देने वाले निगम के सीनियर ठेकेदार की मौत की जांच में एक नया नाम सामने आया है।

Abhishek Raghuvanshi8 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के तुकोगंज इलाके में एसिड पीकर जान देने वाले निगम के सीनियर ठेकेदार की मौत की जांच में एक नया नाम सामने आया है। इस पूरे मामले में नगर निगम से कुछ महीने पहले ही नगर निगम की ओर से वीआरएस देकर रिटायर किए गए एक अफसर की संदिग्ध भूमिका का खुलासा हुआ है।

बताया जाता है कि उक्त अफसर के पास एक न्यू ब्रांड कार है, जिसकी EMI मृतक के अकाउंट से जा रही थी। इसी अफसर ने अमरजीत को शहर के सौंदर्गीकरण का काम हाथ में ले चुकी एक कंपनी से पेटी कॉण्ट्रेक्ट पर दिलाया था। इस काम के बदले निगम अफसर ने मोटा कमीशन भी लिया था।

मौत से दो दिन पहले रिटायर्ड अफसर और ठेकेदार के बीच नगर निगम के टेंडर में उलझे पैसों को लेकर मीटिंग भी हुई थी। लेकिन अफसर ने हाथ खड़े कर दिए थे। घटना की सुबह भी सीनियर ठेकेदार ने कॉल किया। लेकिन रिटायर्ड अफसर ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। इसके चलते ठेकेदार ने डिप्रेशन में सुसाइड कर लिया।

कमीशन के लालच में करोड़ों रुपए के ठेकों में उलझाया

नगर निगम के सीनियर ठेकेदार अमरजीत सिंह भाटिया निवासी रेसकोर्स रोड की मौत के मामले में तुकोगंज पुलिस ने परिवार से प्रारंभिक पूछताछ की है। परिवार ने बताया कि किस तरह से अफसर ने अमरजीत सिंह से कमीशन के लालच में करोड़ों रुपए के ठेकों में इन्वेस्टमेंट करवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयान अभी नहीं हुए है। उनके मुताबिक बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार मांगी तो धमकाया मृतक के नगर निगम में करोड़ों रुपए के बिल क्लीयरेंस के लिए अटके हुए थे। ऐसे में एक न्यू कार भी नगर निगम के अधिकारी ने रख ली। अमरजीत ने कई बार कार वापस लौटाने की गुहार लगाई। लेकिन अफसर ने कार लौटाने से मना कर दिया और बिल क्लियर नहीं होने देने की धमकी दी। अमरजीत की मौत के बाद पुलिस को कार की जानकारी लगी। जिसके बाद निगम के अधिकारियों ने परिवार को कार वापस दिलाने का आश्वासन दिया है।

दो बड़े ठेकों में पेटी ठेकेदार बन उलझ गए अमरजीत

अमरजीत को शहर में हुए दो बड़े आयोजन के ठेकों में पेटी ठेकेदार बनकर काम करना महंगा पड़ गया। इन आयोजनों के लिए पेवर ब्लॉक, न्यू वॉल पेंटिंग, पाइप, लोहे की जाली और चैम्बर्स के सौंदर्गीकरण का ठेका एक निजी कंपनी को मिला था।

आरोपी नगर निगम अधिकारी ने इस कंपनी से एप्रोच की। जिसके बाद यह काम पेटी ठेकेदार (ठेका लेने वाली बड़ी कंपनियां लोकल ठेकेदारों को हायर करती हैं) के रूप में अमरजीत सिंह भाटिया के पास आया। कमीशन के लालच में अफसर ने भाटिया को यह काम लेने के लिए तैयार किया था।इस काम का बिल 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का बना था। इसकी जानकारी नगर निगम की महिला अधिकारी को लगी, तो उन्होंने उक्त अधिकारी को बुला कर पूछताछ की। बाद में मामला बढ़ने के पहले ही उसे वीआरएस दे दिया गया। इसके बाद अमरजीत सिंह भाटिया का पेमेंट होल्ड कर दिया गया।

दो दिन पहले हुई थी मीटिंग, आखिरी बार भी किया कॉल

अमरजीत की जंजीर वाला चौराहे पर लकड़ी की टाल है। मौत से दो दिन पहले रिटायर अफसर ने वहां आकर अमरजीत से मीटिंग की थी। इस दौरान कम्प्यूटर रूम में एक कर्मचारी भी मौजूद था। इस दौरान निगम के अफसर ने कह दिया था कि उस पर खुद इस मामले में जांच बैठी है। वह रुपए दिलवाने में असमर्थ है।

वहीं उसने यह भी कहा था कि ऊपर के अफसरों से बात कर अगर रूपया ले सकते हो तो ले लो। उसकी भी निगम में सुनवाई नहीं हो रही। इस पर अमरजीत ने अफसर से कहा कि इतने बड़े अमाउंट के चक्कर में वह मर जाएगा।

लेकिन अफसर ने इस मामले में हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद सोमवार को भी एसिड पीने के पहले अमरजीत ने उक्त अधिकारी को कॉल किया। लेकिन उन्होंने वही जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑