राजस्थान के जयपुर में कल राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर स्थित घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गई है, इसके बाद राजपूत समाज में आक्रोश देखा जा रहा है जगह-जगह धरने प्रदर्शन हो रहे हैं इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर राजपूत समाज के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और राजपूत समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय के सामने तब तक बैठे रहे जब तक कलेक्टर इलैया राजा उनसे मिलने उनके ज्ञापन लेने आए उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर करणी सेना के लोग रास्ते से हटे
-राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी राजस्थान के जयपुर में हुए हत्याकांड के विरोध में मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में करणी सेवा के कार्यकर्ता और राजपूत समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं इंदौर के जिला कलेक्टर कार्यालय पर आज सैकड़ो की संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता और राजपूत समाज के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए अपनी मांग को लेकर जीत पर अड़े हुए हैं। करणी सेवा की प्रादेशिक अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि राजपूत समाज के सबसे बड़े स्तंभ के साथ जो घटना घटी हम उसका बदला लेकर रहेंगे जब तक दोषियों को फांसी नहीं दी जाए उनका एनकाउंटर नहीं किया जाए राजपूत करणी सेना चुप नहीं बेठेगी
