Covid-19 : सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज Indore News in Hindi
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर इंदौर के कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज बाजारों और दूध, दवा की दुकानों पर अब भी एक साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ आमतौर पर खरीदारी के समय देखी जा रही है.
बाजारों और दूध, दवा की दुकानों पर अब भी एक साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ आमतौर पर खरीदारी के समय देखी जा रही है. लोग WHO द्वारा दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं.
इंदौर में कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर कर्फ्यू लगा हुआ है. कर्फ्यू में ढील के दौरान इंदौर के मुस्लिम बाहुल्य आज़ाद नगर इलाके में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शेख अलीम ने गुरुवार को राहत सामग्री बांटी. उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया, जो खतरनाक साबित हो सकता है. ये महिलाएं एक दूसरे से सटी हुईं लाइन में खड़ी हुईं दिखाई दीं. जबकि इनके बीच 3 मीटर से ज्यादा का फासला होना चाहिए था. इन्होंने ऐसा ना करके एक तरह से कोरोना को फैलने का आमंत्रण दिया.कांग्रेस नेता शेख अलीम की पत्नी फौजिया शेख अलीम इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं. उन्होंने अपनी वॉर्ड की महिलाओं को चावल, दाल,आटा और तेल बांटने की व्यवस्था की थी. वो अपने पति के साथ घर से ही ये सामान बंटवा रही थीं.
शेख अली पर FIR
एसपी यूसुफ कुरैशी ने बताया कि कांग्रेस नेता शेख अलीम अपने घर पर लोगों को कतारबद्ध कर राशन बांट रहे थे. ऐसा करना कोरोना वायरस को फैलाने जैसा कृत्य है. ये बहुत ही गंभीर मामला था. पुलिस इस तरह की हरकतों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी. जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के इस मामले में शेख अलीम के खिलाफ धारा 188 और 269 के तहत एहआईआर दर्ज की है. साथ ही अन्य लोगों को भी ताकीद किया गया है कि भीड़ या चिपक कर खड़े ना हों. कतार लगाकर कोई सामग्री वितरित नहीं की जाए इससे हम सब लोगों के प्रयासों पर पानी फिर सकता है. सामान खरीदते समय निर्धारित दूरी बना कर रखी जाए.इंदौर में तेजी से बढ़ रहे मामले
देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का असर अब मध्यप्रदेश पर भी काफी अधिक दिखाई देने लगा है. बीते 24 घंटों में यहां संक्रमितों के मामले 10 से अचानक 21 जा पहुंचे हैं. मरने वालों की संख्या भी 2 हो गई है. सबसे ज्यादा इंदौर की हालत खराब हुई है. यहां बीते दो दिन में ही 10 मामले सामने आए हैं जिनमें दो लोगों की मौत भी इसी शहर में हुई है. शहर के इतने हालात बिगड़ने के बावजूद भी लोग इस भयानक संक्रमण को लेकर जरा भी सजग नजर नहीं आ रहे हैं. बाजारों और दूध, दवा की दुकानों पर अब भी एक साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ आमतौर पर खरीदारी के समय देखी जा रही है. लोग WHO द्वारा दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं.
ये भी पढ़ें-MP की मस्जिदों में फिलहाल आज से नहीं होगी जुमे सहित कोई सामूहिक नमाज़
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 27, 2020, 8:39 AM IST

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 15 घंटे पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 20 घंटे पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 20 घंटे पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 20 घंटे पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 6 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 7 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 7 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 7 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 8 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 8 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 10 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 20 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 20 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 20 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 21 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 21 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 23 दिन पहले
