Corona Effect : इंदौर में लॉकडाउन के दौरान लागू होगा Odd-Even फॉर्मूला, जानें कब निकल सकेंगे बाहर Indore News in Hindi
इंदौर में अब दो पहिया वाहन पर एक और चार पहिया वाहन पर दो ही लोग सवार हो सकेंगे.
इंदौर में अब दो पहिया वाहन पर एक और चार पहिया वाहन पर दो ही लोग सवार हो सकेंगे. (सांकेतिक फोटो)
सब्जी, ब्रेड, अनाज, दूध, किराने का सामान्, पेयजल, जीवन रक्षक वस्तुओं की दुकानें, आउटलेट अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे. पहले ये अवधि सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक की थी.
पहले दिन ऑड,अगले दिन इवन
लॉक डाउन में कर्फ्यू के दौरान छूट की अवधि में प्रशासन ने ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया है जो 28 मार्च से शुरू हो जाएगा. इसके पहले दिन 28 मार्च को ऑड और दूसरे दिन ईवन और तीसरे दिन क्लोज (कोई वाहन नहीं ) की व्यवस्था का पालन करना होगा. दो पहिया वाहन पर सिर्फ एक व्यक्ति सफर कर पाएगा और चार पहिया वाहन में 2 से ज्यादा लोगों के बैठने पर पाबंदी रहेगी. जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले सभी नागरिकों को मास्क पहनना होगा. इसके लिए वो कपड़ा, गमछे का उपयोग भी कर सकते हैं. दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की जिम्मेदारी दुकानदार की होगी. ऐसा नहीं करने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
दवा और आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरीइंदौर में खाद्य सामग्री और जरूरी सेवाओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी. सब्जी, किराना, दवाई की होम डिलीवरी की जा रही है. गरीब, निःशक्त और जरूरतमंदों के लिए फूड पैकेट की व्यवस्था की गई है.
संयम की अपील
कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने नागरिकों से अपील की कि वे संयम बरतें. अफवाहों पर ध्यान न दें. अपने नजदीक की दुकान से ही सामान खरीदें. सोशल डिस्टेंस व्यवस्था का पूरा पालन करें. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. सब्जी, ब्रेड, अनाज, दूध, किराने का सामान्, पेयजल, जीवन रक्षक वस्तुओं की दुकानें, आउटलेट अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे. पहले ये अवधि सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक की थी.
ग्राम पंचायतों को निर्देश
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों को भी निर्देश दिए गए हैं. सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के साथ ही सोडियम हाईपोक्लोराईट से सेनिटाइज कराया जाएगा. ग्राम पंचायतों में पंच परमेश्वर योजना के बजट से ज़रूरतमंद लोगों को खाना और रहने की व्यवस्था की जा रही है. इस संबंध में सभी जनपद पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें-
MP में 35 साल के युवक ने दम तोड़ा, देश में सबसे कम उम्र में मौत का मामला
Corona Effect: MP की मस्जिदों में फिलहाल जुमे सहित कोई सामूहिक नमाज़ नहीं होगी
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 26, 2020, 9:21 PM IST

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 13 घंटे पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 18 घंटे पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 18 घंटे पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 18 घंटे पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 6 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 7 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 7 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 7 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 8 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 8 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 10 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 20 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 20 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 20 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 21 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 21 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 23 दिन पहले