
इंदौर| मल्हारगंज इलाके में 43 साल के भाई पर बहन ने हमला कर दिया, फिर भाभी को भी पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मल्हारगंज पुलिस ने अब्दुल सलाम निवासी मल्हार पल्टन की शिकायत पर बहन शबाना बी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि छोटी बहन शबाना बी गैलरी में आकर गालियां दे रही थी, उसे गाली देने से मना किया तो उसने ईंट फेंककर मेरे सिर में मार दी, जिससे मुझे चोट आई। मेरी प|ी मेहराज बी के साथ भी मारपीट की गई। मैं बचाने गया तो मुझे जान से मारने की धमकी दी।
