
- आरोपित दिल्ली और यूपी के बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं। इसके पूर्व भी क्राइम ब्रांच शामली के गैंग से 40 पिस्टल जब्त कर चुकी है।
- छह पिस्टल और तीन मैगजीन के साथ पकड़ा गया तौसीफ सिद्दकी शातिर अपराधी है।
- तौसीफ ने आबिद नामक बदमाश का नाम कबूला है जो फेरी लगाकर साड़ियां बेचता है।
- पुलिस को शक है आरोपित दिल्ली और यूपी के बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं।
इंदौर। छह पिस्टल और तीन मैगजीन के साथ पकड़ा गया तौसीफ सिद्दकी शातिर अपराधी है। तौसीफ ने आबिद नामक बदमाश का नाम कबूला है जो फेरी लगाकर साड़ियां बेचता है। तौसीफ भी गांव गांव घूमकर साड़ियां बेचता था। पुलिस को शक है आरोपित दिल्ली और यूपी के बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं। इसके पूर्व भी क्राइम ब्रांच शामली के गैंग से 40 पिस्टल जब्त कर चुकी है।
एसीपी तुषारसिंह के मुताबिक आरोपित तौसीफ सिद्दकी निवासी आर्यपुरी कैराना जिला शामली (उप्र) को पटेल प्रतिमा के समीप से पकड़ा था। तौसीफ ने बताया कि आलीराजपुर के सिकलीगर से हथियार खरीद कर लाया था। उसने पहले बरगलाने की कोशिश की और पानीपत में रहना बताया।
सख्ती करने पर उसने आबिद की जानकारी दी और कहा कि उसने ही हथियार लेने भेजा था। सिकलीगर की जानकारी भी छुपा रहा है। पुलिस के मुताबिक तौसिफ के मोबाइल नंबर और वाट्सएप चेटिंग की जांच चल रही है। वह कई बाते छुपा रहा है। शक है उसका दिल्ली और यूपी के बदमाशों से संपर्क है।
पंजाब के पांचों बदमाशों को जेल भेजा
12 पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए पंजाब के बदमाश गुरमेलसिंह, जगसीरसिंह , प्रिंस सिंह, विपिन कुमार और अजय उर्फ झंडू को क्राइम ब्रांच ने रविवार को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। आरोपित शिशु गैंग के सदस्य हैं और शैरी गैंग से बदला लेने के लिए हथियार खरीदे थे। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान जगसीर को सिकलीगरों के ठिकानों पर ले गई लेकिन गुमराह कर लौट आया। उसने बताया कि सिकलीगर से इंटरनेट मीडिया से संपर्क हुआ था। उससे जिस नंबर से बात हुई वह वर्चुअल निकला।

