मंगलवार शाम को शुजालपुर मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया।जिसमें शुजालपुर के भाजपा प्रत्याशी और मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार शामिल होकर महाआरती करते हुए जनकल्याण की प्रार्थना की। विगत कई वर्षों से परंपरागत रूप से आंवला नवमी पर आयोजित होने वाले इस अन्नकूट महोत्सव में बड़ी संख्या में शहर के श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लेते हुए महाप्रसादी ग्रहण की। इस दौरान आकर्षक विद्युत उपकरणों से श्रीराम मंदिर की विशेष साज-सज्जा भी की गई। श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष ओपीका अग्रवाल सहित श्रीराम मंदिर समिति पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
