मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से शुजालपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। शहर के जेएनएस कालेज परिसर में हुई इस जनसभा में यूपी के बुल्डोजर राजा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामवीरसिंह सिकरवार को शराब माफिया बताया । वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार को शिक्षा की अलख जगाने वाला देशभक्त और रामभक्त बताते हुए क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी पर भरोसा जताकर मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने की क्षेत्रवासियों से अपील की। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीणों का जनसैलाब देखने को मिला।
