
✓आरोपी के कब्जे से 06 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल) व 12 मेंगजीन जप्त।
✓आरोपी, मध्यप्रदेश/राजस्थान में विधान सभा चुनाव को प्रभावित करने के लिया लाया था अवैध हथियार ।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच व थाना मल्हारगंज को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मल्हारगंज क्षेत्र में महावीर बाग पीछे एक व्यक्ति फायर आर्म्स सप्लाई करने के लिए घूम रहा है , मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ब थाना मल्हारगंज टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम (1) *लक्ष्मण पिता धनराज पालीवाल निवासी आमली थाना मावली जिला उदयपुर राजस्थान हाल मुकाम बाईग्राम ऋषि ढाबा सिमरोल इंदौर का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते 06 पिस्टल मय मैगजीन ब 06 मैगजीन खाली टोटल 12 मैगजीन मिलीं, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया। आरोपी से पुछताज करते आरोपी लक्ष्मण द्वारा अवैध पिस्टल किसी सिकलीकर से लाना बताया आरोपी द्वारा अभी तक एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार इंदौर मध्य प्रदेश व राजस्थान मैं खपाना स्वीकार किया l

आरोपी लक्ष्मण के कब्जे से 06 अवैध फायर आर्म्स मय मैगजीन के 06 खाली मैगजीन टोटल 12 मैगजीन जप्त कर थाना मल्हारगंज में अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

