आइआइटी इंदौर परिसर में मादा तेंदुआ और दो शावकों का मूवमेंट, पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे
महू आर्मी वार कालेज में भी तेंदुए की दहशत, दोनों जगह वन विभाग का सर्च आपरेशन जारी। वन विभाग ने लोगों को किया सचेत। सीसीटीवी कैमरे में कैद आइआइटी इंदौर परिसर में घूमता तेंदुआ।
- महू आर्मी वार कालेज में भी तेंदुए की दहशत, दोनों जगह वन विभाग का सर्च आपरेशन जारी। वन विभाग ने लोगों को किया सचेत।
- सीसीटीवी कैमरे में कैद आइआइटी इंदौर परिसर में घूमता तेंदुआ। वहीं महू आर्मी वार कालेज परिसर में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।
- आइआइटी इंदौर परिसर में रहने वाले शिक्षक-विद्यार्थी और कर्मचारियों में दहशत। वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग।
- महू स्थित आर्मी वार कालेज में भी तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। तेंदुए को पकड़ने वहां पिंजरे में बकरी को बांधा है।
- जंगल से जानवरों के बाहर आने की सबसे बड़ी वजह इंदौर-खंडवा-एदलाबाद राजमार्ग का निर्माण होना है।
इंदौर। सिमरोल स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) इंदौर में मादा तेंदुए सहित दो शावकों को देखा गया। इसके बाद परिसर में रहने वाले शिक्षक और विद्यार्थी सहित कर्मचारी डरे हुए हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग ने परिसर में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। दिनभर में दो मर्तबा वनकर्मी सर्च आपरेशन चलाने में लगे हैं। तेंदुए और शावकों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं।वहीं, महू स्थित आर्मी वार कालेज में भी तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के लिए बकरी को बांधा है। अधिकारियों के मुताबिक, जंगल से जानवरों के बाहर आने की सबसे बड़ी वजह इंदौर-खंडवा-एदलाबाद राजमार्ग का निर्माण होना है, क्योंकि वन्यप्राणियों का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके चलते महू-चोरल और बड़वाह में वनप्राणियों का मूवमेंट बढ़ा है।
तेंदुए और शावकों के पगमार्क मिले
आइआइटी इंदौर परिसर में घूम रहे तेंदुए और दोनों शावक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। प्रबंधन ने वन विभाग को जानकारी दी। फिर चोरल रेंज ने सर्च आपरेशन चलाया। सुबह और शाम वनकर्मी परिसर में घूमकर तेंदुए की तलाश में जुटे हैं। कई स्थानों से तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। उसके आधार पर पांच से छह साल की मादा तेंदुआ बताई जा रही है, जबकि शावकों को पगमार्क काफी छोटे हैं।
परिसर में तीन-चार दिन से घूम रहे
वनकर्मियों के मुताबिक, झाड़ियां अधिक होने की वजह से तेंदुए को ढूंढने में थोड़ी परेशानी हो रही है। चोरल रेंजर सचिन वर्मा का कहना है कि तेंदुए के मूवमेंट के बारे में पता लगाया जा रहा है। वैसे परिसर में पिंजरे लगाए गए हैं। पिछले तीन-चार दिन से मादा तेंदुआ और शावक परिसर में घूम रहे हैं।
आर्मी वार कालेज परिसर में बाघ के बाद अब तेंदुआ
बाघ के बाद आर्मी वार कालेज और सैन्य परिसर में तेंदुए की हलचल है। इससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत है। अप्रैल से अक्टूबर के बीच बाघ और तेंदुआ कई बार दिख चुका है। वैसे इन दिनों बाघ बड़गोंदा वनक्षेत्र में घूम रहा है। आर्मी वार कालेज व मिलेट्री कालेज में तेंदुआ सितंबर से दिख रहा है। आर्मी वार कालेज में तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी है। रेस्क्यू टीम रेंजर योगेश यादव का कहना है कि मंगलवार को परिसर में टीम ने दो पिंजरों में बकरियां रखी हैं।
रात में किया सुरंग का काम 216 किमी लंबे इंदौर-खंडवा-एदलाबाद राजमार्ग का निर्माण कई महीनों से चल रहा है। अगस्त में एनएचएआइ ने वन विभाग से रात में काम करने की अनुमति मांगी। इंदौर वनमंडल से तत्कालीन डीएफओ नरेंद्र पंडवा ने मुख्यालय को पत्र भेजा, जिसमें चोरल को वनप्राणियों की दृष्टि से संवेदनशील नहीं माना। इसके आधार पर एपीसीसीएफ एचएस मोहंता ने अनुमति दी। पहले विभाग ने पत्र में सड़क और सुरंग दोनों का काम रात में करने का उल्लेख किया। आपत्ति लेने के बाद विभाग ने 12 सितंबर को नया आदेश दिया और सिर्फ सुरंग का निर्माण रात में करने की अनुमति दी। यह आदेश सिर्फ एक महीने के लिए दिया गया था, जो अक्टूबर में खत्म हो चुका है। नियमानुसार सूर्यास्त के बाद जंगल में निर्माण कार्य प्रतिबंधित है।
इंदौर वनमंडल में 70 से अधिक तेंदुए
इंदौर वनमंडल में तेंदुए की संख्या बीते पांच साल में बढ़ गई है। 2017-2018 के बीच इंदौर, चोरल, महू और मानपुर में इनकी संख्या 45 थी, जो अब 70 पार पहुंच चुकी है। अकेले महू में 22 तेंदुए हो चुके हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले