मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों के साथ ही बागियों ने विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा खोल दिया है जहां इसी क्रम में इंदौर के विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी से बागी हुए अखिलेश शाह ने नामांकन दाखिल कर दिया है,
बीजेपी से टिकट मांगने पर इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के युवा नेता अखिलेश शाह अपनी ही पार्टी के खिलाफ हो गए, जहां अब चुनावी कार्यालय खोलने के साथ ही उन्होंने नामांकन दाखिल भी कर दिया है। अखिलेश शाह ने मीडिया के सामने कहा कि उनकी नाराजगी पूरी बीजेपी से नहीं है, बल्कि उन नेताओं से वह नाराज है, जिन्होंने कहीं ना कहीं टिकट वितरण को लेकर उनकी अनदेखी की है। शाह ने कहा कि वह व्यापारिक क्षेत्र वाले विधानसभा क्षेत्र तीन में विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर वोट मांगने जाएंगे और जीतेंगे भी, फिलहाल हिंदुत्व की विचारधारा के साथ अखिलेश शाह चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
