: विजयादशमी के मौके पर सालों से चली आ रही परम्परा शस्त्र पूजा का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। पुलिस लाइन शस्त्रागार में पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों की पूजा की । इस दौरान एसपी कलेक्टर ने हर्स फायर भी किया गया!इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपने उपयोग में आने वाले शास्त्रों और वाहनों की पूजा की विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजा वर्षों से चली आ रही है। इस दौरान सबसे पहले शस्त्रों को लाइन में रखकर पूजा की उसके बाद पौराणिक परम्परा का निर्वाह करते हुए हवन पूजन कर कद्दू काटकर एसपी ने बलि दी। इस मौके पर एसपी दीपक शुक्ला और कलेक्टर उमा शंकर भार्गव ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही शांति से पर्व को मनाने की अपील की
