देश की बात, आपके शहर से
Indore27°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 10 बार पढ़ी गई

चीन में इजराइली राजनायिक पर चाकू से हमला:ब्रिटेन में 3 यहूदी स्कूल 1 दिन के लिए बंद; भारत में इजराइली मिशन की सुरक्षा बढ़ाई गई

शुक्रवार को इजराइल के एक राजनायिक पर एक हमलावार ने चाकू से हमला किया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। चीन की राजधानी बीजिंग में एक इजराइली डिप्लोमैट पर चाकू से हमला किया गया है।

Abhishek Raghuvanshi14 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
शुक्रवार को इजराइल के एक राजनायिक पर एक हमलावार ने चाकू से हमला किया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

शुक्रवार को इजराइल के एक राजनायिक पर एक हमलावार ने चाकू से हमला किया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

चीन की राजधानी बीजिंग में एक इजराइली डिप्लोमैट पर चाकू से हमला किया गया है। शुक्रवार 13 अक्टूबर की इस घटना में यह डिप्लोमैट घायल हुआ है। उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दूसरी तरफ, ब्रिटेन में तीन यहूदी स्कूलों को शुक्रवार को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। इसकी वजह हिंसा की आशंका बताई गई है। हमास ने इजराइल के हमले के खिलाफ शुक्रवार को दुनिया भर में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है। फिलिस्तीनियों को वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद तक मार्च निकालने को कहा गया है।

अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनी पूरे दिन रुकेंगे। यहां जुमे की नमाज के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हमास ने अपने समर्थकों को इजराइली सैनिकों से भिड़ने की खुली छूट दे दी है। वहीं इजराइल ने विदेशों में अपने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

हमास के आह्वान के बीच भारत सरकार ने भी इजराइली मिशन और राजनायिकों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

फ्रांस में एक टीचर की चाकू मारकर हत्या

फ्रांस में शुक्रवार को एक स्कूल टीचर की चाकू से हत्या कर दी गई। होम मिनिस्टर गेराल्ड डेरमेनिन ने कहा- 20 साल का आरोपी इसी स्कूल का पूर्व छात्र है। चेचेन मूल के इस लड़के को गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या के दौरान उसने मजहबी नारेबाजी भी की।

शनिवार को प्रेसिडेंट एमैनुएल मैक्रों स्कूल का दौरा करेंगे। इस मामले के इजराइल-हमास जंग से कनेक्शन पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

ब्रिटेन में तीन स्कूल एक दिन के लिए बंद

ब्रिटेन में तीन यहूदी स्कूलों को शुक्रवार को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक- लंदन में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन और हिंसा की आशंका के मद्देनजर नॉर्थ लंदन के तीन यहूदी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया।

इनके नाम हैं- मेनोराह हाई स्कूल, तोराह वोदास प्राईमरी स्कूल और एटेरेस स्कूल। स्कूलों की तरफ से पेरेंट्स को ईमेल भेजा गया है। इसके मुताबिक- हालात अच्छे नहीं है। सड़कों पर हिंसा का खतरा है। लिहाजा यह फैसला लिया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
सऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले
↑