देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 14 बार पढ़ी गई

फिलिस्तीनी मूल के बच्चे की 26 बार चाकू मारकर हत्या:हमले से पहले 71 साल का आरोपी बोला- तुम्हें मर जाना चाहिए; अमेरिका की घटना

शिकागो के काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (CAIR) ने मारे गए 6 साल के बच्चे की ये तस्वीर शेयर की है। अमेरिका के इलिनोइस में एक 71 साल के बुजुर्ग ने 6 साल के फिलिस्तीनी मूल के बच्चे की हत्या कर दी।

Abhishek Raghuvanshi16 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के इलिनोइस में एक 71 साल के बुजुर्ग ने 6 साल के फिलिस्तीनी मूल के बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी ने हमले से पहले कहा- तुम्हें मर जाना चाहिए और बच्चे को 26 बार चाकू मार दिया। उसकी मां पर भी हमला किया। पुलिस के मुताबिक, ये हमला इजराइल-हमास जंग की वजह से किया गया।

पुलिस ने कहा- दोनों विक्टिम मुस्लिम थे। उन्हें मिडिल-ईस्ट में हो रही इजराइल और हमास के बीच जंग की वजह से टारगेट किया गया। मां-बेटा आरोपी जोसेफ कजुबा के घर किराए से रहते थे। शिकागो के काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (CAIR) ने कहा- बच्चा फिलिस्तीनी-अमेरिकी था। गंभीर रूप से घायल उसकी मां फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
शिकागो के काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (CAIR) ने मारे गए 6 साल के बच्चे की ये तस्वीर शेयर की है। - Dainik Bhaskarपुलिस ने 71 साल के आरोपी जोसेफ कजुबा की ये तस्वीर शेयर की है।सोशल मीडिया पर शिकागो से 64 किलोमीटर दूर इलिनोइस के इस घर की तस्वीर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि इसी घर में 6 साल का बच्चा अपनी मां के साथ किराए से रहता था।पुलिस ने घर के आस-पास के इलाके को सील कर दिया है। इन्वेस्टिगेशन जारी है।

मां ने पुलिस को फोन किया
पुलिस ने बताया कि आरोपी और मारे गए बच्चे की मां के बीच हाथापाई हुई। इस बीच मां ने पुलिस को फोन किया। एक अफसर ने कहा- जानकारी मिलते ही हम फौरन पहुंचे। हमें मां-बेटा बेडरूम में मिले। दोनों की छाती पर घाव थे। मां गंभीर रूप से घायल थी। बच्चे के शरीर में मूवमेंट नहीं हो रही थी। हमने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मां का इलाज जारी है।

घर के दरवाजे पर ही बैठा था आरोपी
पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे के पेट से मिलिट्री-स्टाइल नाइफ निकाला गया। इसकी ब्लेड 7 इंच की थी।

वहीं, पुलिस ने घटना स्थल से ही आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा- आरोपी कजुबा मां-बेटे पर हमला करने के बाद घर के दरवाजे पर ही बैठा था। उसके माथे पर चोट के गहरे निशान थे। उसे भी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उस पर हेट क्राइम और हत्या के आरोप लगाए गए।

‘तुम मुस्लिमों को मर जाना चाहिए’
अस्पताल में भर्ती बच्चे की मां ने अपने पति को एक मैसेज किया। इसमें लिखा- उसने दरवाजे पर नॉक किया। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, उसने बहुत जोर से मेरा गला दबा दिया। बोला- तुम मुस्लिमों को मर जाना चाहिए। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हेट क्राइम की निंदा की है। उन्होंने कहा- हेट क्राइम की अमेरिका में कोई जगह नहीं है।

इजराइल-हमास जंग में 3800 से ज्यादा मौतें
7 अक्टूबर से शुरू हुई इजराइल-हमास जंग का आज 10वां दिन है। अब तक इजराइल के हमलों से गाजा में 2,450 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इनमें 724 से ज्यादा बच्चे और 370 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। वहीं, हमास के हमले में करीब 1,400 इजराइली मारे गए हैं।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
सऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले
↑