इजराइल बोला- गाजा अस्पताल पर हमला इस्लामिक जिहाद ने किया:यह फिलिस्तीन में हमास के बाद दूसरा बड़ा संगठन, ईरान इसे फंडिंग करता है
गाजा के अहली अरब सिटी हॉस्पिटल पर मंगलवार रात को हुए रॉकेट अटैक में 500 लोगों की मौत हो गई। इजराइली डिफेंस फोर्स ने बुधवार को कहा- ये हमला फिलिस्तीनी संगठन इस्लामिक जिहाद ने किया है।
गाजा के अहली अरब सिटी हॉस्पिटल पर मंगलवार रात को हुए रॉकेट अटैक में 500 लोगों की मौत हो गई। इजराइली डिफेंस फोर्स ने बुधवार को कहा- ये हमला फिलिस्तीनी संगठन इस्लामिक जिहाद ने किया है।
इजराइल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि फिलिस्तीनी संगठन इस्लामिक जिहाद (PIJ) के लड़ाके ही हॉस्पिटल के पास हमला कर रहे थे। उनका एक रॉकेट दिशा भटककर अस्पताल पर गिर गया। हालांकि, हमास ने दावा किया है कि हमला इजराइल ने किया।
पहले भी मिसफायर हो चुके PIJ के रॉकेट
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले भी फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद (PIJ) के रॉकेट मिसफायर होकर गाजा में ही गिर चुके हैं। 2022 में PIJ का एक रॉकेट मिसफायर हुआ था। तब 16 लोगों की मौत हुई थी। इजराइली सेना के मुताबिक PIJ की तरफ से दागे जाने वाले 18% रॉकेट मिसफायर ही होते हैं। 10 मई 2023 को PIJ के रॉकेट ने 4 फिलिस्तीनियों की जान ले ली थी। इनमें से 3 बच्चे थे।
तस्वीरों में देखें गाजा के हॉस्पिटल पर रॉकेट हमले की तस्वीरें…
कब्रिस्तान से दागा गया रॉकेट अस्पताल में गिरा
इजराइली सेना ने एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग रिलीज की है। इसमें दो हमास ऑपरेटिव अस्पताल पर हुए हमले को लेकर बात कर रहे हैं। इसमें वो कह रहे हैं कि इस्लामिक जिहाद ने करीब 10 रॉकेट अस्पताल के पास बने कब्रिस्तान से दागे। इनमें से एक मिसफायर हो गया।
ऑडियो क्लिप में एक हमास ऑपरेटिव दूसरे से कहता है- ये हमारी तरफ से दागे गए रॉकेट से हुआ है? जवाब में दूसरा ऑपरेटिव कहता है- लगता तो ऐसा ही है। क्योंकि रॉकेट के जो टुकड़े मिले हैं वो इजराइली मिलिट्री के नहीं है।
1981 में बना फिलिस्तीन का इस्लामिक जिहाद संगठन
फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद संगठन फिलिस्तीन में हमास के बाद दूसरा सबसे बड़ा आतंकी संगठन है। इसे 1981 में बनाया गया था। इसकी शुरुआत मिस्त्र में पढ़ने वाले फिलिस्तीनी लड़कों ने की थी। ये वेस्ट बैंक, गाजा और इजराइल के कब्जे वाले इलाकों में फिलिस्तीन का कब्जा चाहता है।
इजराइल इस संगठन को ईरान का साथी बताता है। जो इजराइल को तबाह कर देना चाहते हैं। इस्लामिक जिहाद संगठन फिलिस्तीन को आजादी दिलाने वाले दूसरे बड़े संगठनों की तुलना में छोटा है। इसे ईरान से फंडिंग मिलती है।
अमेरिका और इजराइल हमास और इस्लामिक जिहाद को आतंकी संगठन मानते हैं। मई 2023 में इजराइली सेना ने इस्लामिक जिहाद के टॉप मिसाइल कमांडर अली हसन गली उर्फ अबु मुहम्मद को मारा गिराया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 10 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 10 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 17 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 17 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 1 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 1 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले






