अमेरिकी विदेश मंत्री ने नेतन्याहू से मुलाकात की:कहा- मैं यहूदी हूं, इजराइल में जो हुआ उसे समझता हूं; आज रक्षा मंत्री तेल अवीव पहुंचेंगे
गुरुवार को इजराइल की राजधानी तेल अवीव में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (बाएं) और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।
इजराइल और हमास की जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गुरुवार को अचानक इजराइल की राजधानी तेल अवीव पहुंचे। ब्लिंकन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अकेले में लंबी बातचीत की।
इसके बाद दोनों नेताओं ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें ब्लिंकन ने कहा- मैं खुद यहूदी हूं और जो कुछ हुआ है, उसको महसूस कर सकता हूं। एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक अमेरिका है, तब तक इजराइल अपनी हिफाजत के मुद्दे पर खुद को अकेला न समझे।
शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी तेल अवीव पहुंच रहे हैं। इस जंग में अब तक दोनों पक्षों के करीब 2,500 लोग मारे जा चुके हैं।
खतरा पूरी दुनिया को है
ब्लिंकन ने कहा- ये वक्त सिर्फ इजराइल के लिए मुश्किल नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। मैं खुद यहूदी हूं और हमारे परिवार ने नाजी दौर भी देखा है। हमास ने जो कुछ किया है, उसे इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। हमास ने तो आतंकी संगठन ISIS को भी पीछे छोड़ दिया है। बच्चों के गले काटे गए। महिलाओं का रेप हुआ। बच्चों को उनके पेरेंट्स के सामने मौत के घाट उतारा गया।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने आगे कहा- इसे वहशियाना सोच और जुल्म को कौन सहन करेगा? इजराइली लोग बहुत बहादुर होते हैं। मैंने सुना कि एक बुजुर्ग ने सिर्फ एक पिस्टल लेकर हमास के आतंकियों का मुकाबला किया और अपने बच्चों को बचा लिया। एक पिता ने खुद जान दे दी, लेकिन अपने बच्चे को सीने से लगाकर उसकी जान बचा ली।
इजराइल अकेला नहीं
एक सवाल के जवाब में ब्लिंकन ने कहा- मैं इजराइली लोगों को एक मैसेज देना चाहता हूं। हो सकता है कि आप खुद की हिफाजत करने के काबिल हों, लेकिन जब तक अमेरिका है, तब तक खुद को अकेला न समझें। हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। जिस दिन हमास ने इजराइल पर हमला किया, उसी दिन प्रेसिडेंट बाइडेन ने साफ कर दिया था कि अमेरिका किसी भी कीमत पर इजराइल का साथ नहीं छोड़ सकता।
नेतन्याहू की दो टूक
इस मौके पर इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ब्लिंकन का शुक्रिया अदा किया और इसके साथ ही दुनिया को एक मैसेज भी दिया। कहा- सेक्रेटरी ब्लिंकन से मैं कहना चाहता हूं कि इस वक्त मेरा देश दुखी है, लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। ये शेरों का देश है और उन्हें बहुत अच्छी तरह मालूम है कि दुश्मन को खत्म कैसे किया जाता है।
उन्होंने आगे कहा- मैं दुनिया को यह मैसेज भी देना चाहता हूं कि वो हमास का साथ देने की गलती न करें। हम अपने दुश्मन का खात्मा करके रहेंगे और अब कोई ताकत इस काम को रोक नहीं पाएगी। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।
आज कोई बड़ी बात सामने आ सकती है
अमेरिकी डिफेंस मिनिस्टर लॉयड ऑस्टिन शुक्रवार को इजराइल पहुंच रहे हैं। इजराइली अखबार ‘हेरात्ज’ के मुताबिक- ऑस्टिन के साथ CIA के अफसर भी आएंगे। इसके अलावा टॉप आर्मी कमांडर्स भी तेल अवीव पहुंच सकते हैं। बहुत मुमकिन है कि शुक्रवार शाम तक जंग से जुड़ी कोई बड़ी खबर सामने आए। अमेरिका और इजराइल ईरान को लेकर भी कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।
इजराइली और अमेरिकी मीडिया की कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमास और हिजबुल्लाह को ईरान से ही मदद मिल रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 14 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 15 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 21 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 22 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 1 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 1 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले

