मध्य प्रदेश में भाजपा को भारी पड़ सकती अपनों की बगावत: वोट बैंक छिटकने का डर
सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी, भाजपा छतरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल ने हजारों समर्थकों ने भाजपा को किया अलविदा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पांच लिस्ट आ चुकी है l लिस्ट आने के बाद कई इलाकों में बगावत बढ़ गई है।
सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी, भाजपा छतरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल ने हजारों समर्थकों ने भाजपा को किया अलविदा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पांच लिस्ट आ चुकी है l लिस्ट आने के बाद कई इलाकों में बगावत बढ़ गई है। सबसे ज्यादा नुकसान विंध्य क्षेत्र में हो सकता है। यहां ब्राह्मण वोटर्स की तादात बड़ी संख्या है। पार्टी के कई सीनियर नेता नाराज बताए जा रहे हैं।
बुंदेलखंड में भी पार्टी के बढ़ी मुश्किलें
टिकट वितरण के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी बीजेपी के लिए चुनौती बन रही है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जिन विधायकों के टिकट काटे हैं वे खुले तौर पर बगावत कर रहे हैं। बगावत करने वालों में कुछ ऐसे भी नेता हैं जो टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। नेताओं की बगावत पार्टी के जातिगत संतुलन को बिगाड़ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर विंध्य क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। जहां अभी तक के सभी सर्वों में पार्टी को मजबूत दिखाया गया है।
पार्टी के लिए सबसे बड़ी समस्या विंध्य क्षेत्र में उभर कर सामने आ रही है। 2018 के विधानसभा चुनावों में विंध्य क्षेत्र में पार्टी को बड़ा फायदा हुआ था। 2018 में बीजेपी ने विंध्य क्षेत्र की 80 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की थी l
उत्तर प्रदेश से सटा विंध्य का इलाका
एमपी का विंध्य इलाका उत्तर प्रदेश से सटा है। इस क्षेत्र में विधानसभा की 30 विधानसभा सीटें हैं। ब्राह्मण प्रभुत्व के साथ साथ यहां दूसरी जातियों का भी अच्छा खासा प्रभाव है। 2018 में बीजेपी ने यहां 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 6 सीटें आईं थीं। विंध्य क्षेत्र में बीजेपी ने सत्ता विरोधी लहर से इंकार किया है। विंध्य को फोकस करते हुए बीजेपी सरकार ने दो नए जिले मऊगंज और मैहर बनाए हैं। इसके अलावा, पूर्व मंत्री और क्षेत्र के प्रभावशाली नेता राजेंद्र शुक्ला को एक महीने पहले कैबिनेट में शामिल किया है।
विंध्य में तेज हुई बगावत
सीधी विधानसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला को टिकट नहीं दिया गया है। टिकट कटने के बाद उन्होंने इस सीट से रीति पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के पास सीधी सीट पर केदारनाथ शुक्ला को टिकट काटने का बड़ा आधार था। सीधी पेशाब कांड के बाद से शुक्ला की छवि धूमिल हुई थी। लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीतने वाले केदारनाथ शुक्ला को अनुमान था कि जातिगत राजनीति को देखते हुए पार्टी उन्हें नजर अंदाज नहीं करेगी। शुक्ला का टिकट कटने के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं।
बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं विधायक नारायण त्रिपाठी
केदारनाथ शुक्ला के अलावा विंध्य के दूसरे ब्राह्मण नेता और मैहर से मौजूदा विधायक नारायण त्रिपाठी का भी टिकट काट दिया है। उन्होंने अलग विंध्य राज्य के मांग करते हुए अपनी पार्टी बना ली है। इस इलाके को साधने के लिए बीजेपी सरकार ने मैहर को जिला बनाया है। वहीं, सतना विधानसभा सीट से स्थानीय सांसद गणेश सिंह की उम्मीदवारी पर असंतोष बढ़ रहा है। गणेश सिंह को टिकट मिलने के बाद बीजेपी के ब्राह्मण नेता रत्नाकर चतुर्वेदी ने पार्टी के खिलाफ हमला बोल दिया है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
बुंदेलखंड में भी बगावत
बुंदेलखंड इलाके में भी बीजेपी के लिए मुश्किलें हैं। छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव की उम्मीदवारी के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी अभी तक वहां असंतोष को शांत नहीं कर पाई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस इलाके में 10 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 14 और एक एक सीट बसपा और सपा के खाते में गई थी। भाजपा के पूर्व छतरपुर जिला अध्यक्ष घासीराम पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह राजनगर सीट पर अरविंद पटेरिया को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज थे। पन्ना जिले से पूर्व बीजेपी विधायक महेंद्र बागरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। बुंदेलखंड में लोधी और यादव समेत ऊंची जातियां के वोटर्स का राजनीति में अच्छा प्रभाव है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के मतदाता हैं l
ग्वालियर-चंबल में भी मुश्किलें
जातिगत राजनीति के प्रभुत्व के लिए जाना जाने वाला एक अन्य क्षेत्र ग्वालियर-चंबल में भी पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। यहां पर टिकट वितरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी के कारण सत्तारूढ़ दल को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भिंड क्षेत्र की गोहद सीट पर पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य की उम्मीदवारी पार्टी के एक वर्ग को रास नहीं आ रही है। गुना की चाचौड़ा सीट से पूर्व विधायक ममता मीना को पार्टी ने टिक नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
