
सीएम शिवराज ने कहा कि मां का लोक बनाने के लिए हमने पैसे की व्यवस्था कर दी है आचार संहिता के पहले पैसे सुरक्षित रख दिए गए हैं मां शारदा लोक पूरी भव्यता के साथ बनेगा। मैं अपने जीवन में जब से मुख्यमंत्री बना हूं तब से मैं सरकार नहीं चलाई है मैंने पूरे प्रदेश को अपना परिवार माना है मैंने केवल व केवल परिवार चलाया है।
कमलनाथ आरोप लगाते हैं कि मैं जब में नारियल लेकर घूमता हूं जहां मर्जी घोषणा करके नारियल छोड़ देते हैं। आज मैंने मैहर को जिला बनाने का नारियल फोड़ा है। कमलनाथ कहते थे मेरे पास पैसा ही नहीं है अगर मुख्यमंत्री के पास पैसा नहीं है तो वह मुख्यमंत्री क्यों बने। मुख्यमंत्री को पैसे के लिए रोना नहीं चाहिए उसे पैसे की व्यवस्था करनी चाहिए। विकास योजनाओं को लागू करने के लिए अगर दिल में तड़प होती है तो अपने आप ही बजट या पैसे की व्यवस्था हो जाती है।
