- मुंबई में धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने पकड़कर मुंबई पुलिस को सौंपा।
- नवी मुंबई के वाशी इलाके में आफिस खोलकर बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी का दिया था झांसा।
- सिंगापुर के बड़े होटल में नौकरी लगाने का झांसा देकर युवक-युवतियों से तीन करोड़ रुपये एकत्र कर लिए।
- रुपये इकट्ठा होने के बाद मुंबई से इंदौर भाग गए थे पति-पत्नी, मुंबई पुलिस ने निकाली थी मोबाइल लोकेश।
अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है, जो बंटी और बबली की जोड़ी के नाम से बदनाम है। आरोपित मुंबई से फरार थे। उन पर ढाई सौ युवक-युवतियों से तीन करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। आरोपित द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के होटल में ठहरे हुए थे। दोनों को मुंबई की पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, आरोपितों के नाम विक्की जोसेफ और लीना जोसेफ है।आरोपितों ने नवी मुंबई के वाशी इलाके में कंसलटेंसी फर्म की शुरुआत की थी। आरोपितों ने बेरोजगार युवक-युवतियों को सिंगापुर के बड़े होटल में नौकरी पर लगाने का झांसा दिया और करीब ढाई सौ युवक-युवतियों से तीन करोड़ रुपये एकत्र कर लिए। शुरुआत में आरोपित कई दिनों तक औपचारिकता पूरी होने का झांसा देते रहे। अचानक आफिस बंद कर फरार हो गए।

मुंबई पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाली
अन्नपूर्णा टीआइ संजू कामले के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने आरोपित विक्की, लीना और मोहम्मद युसूफ, मोहम्मद अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मुंबई पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता लगाया कि लीना और विक्की द्वारकापुरी स्थित होटल बालाजी पैराडाइज में ठहरे हुए हैं। अन्नपूर्णा पुलिस ने गुरुवार देर रात छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। टीआइ के मुताबिक, आरोपित मुंबई में जीएसओएस ओवरसीज प्लेसमेंट और ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी संचालित करते थे।