गंजबासौदा गयासपुर क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती लीना जैन के प्रयासों से क्षेत्र को डेढ़ सौ बिस्तर के सरकारी अस्पताल की सौगात मिली….तो वहीं अब बरसों पुरानी मांग पूरी हो रही है..क्योंकि विधायक के प्रयासों से रिंग रोड की सौगात शहर वासियों को मिली है। शहर को 24 किलोमीटर लंबे रिंग रोड की सौगात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। शहर को अब यातायात की समस्या से निजात मिलेगी..तो वहीं शहर का क्षेत्रफल बढ़ेगा और विकास की नई शुरुआत होगी।
