नवाज की पाकिस्तान वापसी के लिए फ्लाइट टिकट बुक:21 अक्टूबर को लंदन से अबु धाबी होते हुए लाहौर पहुंचेंगे; 4 साल बाद देश लौटेंगे
फुटेज करीब 15 दिन पहले की है। नवाज शरीफ ने पाकिस्तान की हालत पर बयान देते हुए कहा था कि आज हमारी कोई इज्जत नहीं है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को 4 साल बाद लंदन से वापस लौटेंगे।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को 4 साल बाद लंदन से वापस लौटेंगे। इसके लिए उन्होंने फ्लाइट के टिकट भी बुक कर लिए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ऐरी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज पहले लंदन से अबु धाबी पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वो लाहौर के लिए फ्लाइट बोर्ड करेंगे।
नवाज 21 अक्टूबर को शाम करीब 6:25 बजे लाहौर के अलामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नवाज शरीफ के लिए एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट 243 का बिजनेस क्लास टिकट बुक किया गया है। फ्लाइट में नवाज के साथ उनके स्टाफ मेंबर, पर्सनल एडवाइजर डॉ. एदनान और सांसद इरफान सिद्दिकी मौजूद रहेंगे।
पार्टी नेता स्वागत के लिए अबु धाबी जाएंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाज की पार्टी PML-N के की नेता और मेंबर उनका स्वागत करने के लिए अबु धाबी एयरपोर्ट जाएंगे। इसके अलावा लाहौर में भी नवाज के खास स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। दूसरी तरफ, नवाज की बेटी और PML-N की वाइज प्रेसिडेंट मरियम नवाज ने कहा है कि उनके पिता अब पहले से ज्यादा पावरफुल होकर पाकिस्तान लौटेंगे।
जियो न्यूज के मुताबिक, मरियम ने कहा- नवाज शरीफ के लौटने के बाद पाकिस्तान में शांति, विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक नई सदी की शुरुआत होगी। देश मंदी के दौर से बाहर आएगा और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौटेगी। नवाज वापस आकर देश को आतंकवाद से मुक्त कराएंगे। मरियम ने कहा- 21 अक्टूबर को पाकिस्तान के लोग ये साबित कर देंगे कि नवाज ही उनके असली लीडर हैं।
संसद ने आजीवन अयोग्यता वाला कानून बदला
3 महीने पहले पाकिस्तान में शाहबाज सरकार ने संसद में ‘लाइफटाइम डिस्क्वॉलिफिकेशन’ को रद्द कर दिया था। नए कानून के तहत किसी भी सांसद को अब 5 साल से ज्यादा के लिए अयोग्य करार नहीं दिया जा सकेगा। इस फैसले का फायदा सीधे तौर पर नवाज शरीफ को मिलेगा।
दरअसल, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में नवाज शरीफ को पनामा पेपर्स मामले में अयोग्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद उन्हें किसी भी पार्टी में शामिल होने से रोक दिया गया था। लाहौर हाईकोर्ट ने 2019 में नवाज को इलाज कराने के लिए चार हफ्ते के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। 19 नवंबर, 2019 को नवाज लंदन गए थे और तब से देश वापस नहीं लौटे हैं।
भ्रष्टाचार मामले में नवाज को हुई थी 7 साल की सजा
कोर्ट ने 2018 में नवाज को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए 7 साल की सजा सुनाई थी। वहीं एवनफील्ड प्रॉपर्टी मामले में उन्हें 11 साल की सजा सुनाई गई थी और 80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था।
16 नवंबर 2019 को लाहौर हाईकोर्ट ने नवाज की सजा सस्पेंड करते हुए उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। नवाज शरीफ अब तक 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 5 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 6 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 22 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 23 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 दिन पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले

