ट्रूडो फिर बोले- भारत से तनाव बढ़ाना नहीं चाहते:वहां कनाडाई डिप्लोमैट्स का रहना बेहद जरूरी; विदेश मंत्री बोलीं- आपसी बातचीत से मसला सुलझाएंगे
कनाडा के PM ट्रूडो ने मंगलवार को भारत के साथ रिश्ते को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर से कहा है कि वो भारत के साथ तनाव को बढ़ाना नहीं चाहते हैं।
कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर से कहा है कि वो भारत के साथ तनाव को बढ़ाना नहीं चाहते हैं। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को फिलहाल बेहद चुनौतीपूर्ण बताया है। ओटावा में मीडिया से बात करते हुए ट्रूडो ने कहा- कनाडा के लिए ये जरूरी है कि हमारे डिप्लोमैट्स भारत में मौजूद रहें। हम लगातार ऐसे कदम उठाते रहेंगे, जिससे मुश्किल समय में भी भारत के साथ बेहतर रिश्ते बना सकें।
दूसरी तरफ, कनाडा की विदेश मंत्री मेलेनी जोली ने कहा है कि डिप्लोमैटिक संकट से निकलने के लिए वो भारत के साथ प्राइवेट बातचीत करना चाहती हैं। जोली ने कहा- हम भारत सरकार के साथ संपर्क में हैं। हमारे लिए कनाडा के डिप्लोमैट्स की सुरक्षा बेहद जरूरी है।
हम भारत के साथ प्राइवेट लेवल पर बातचीत जारी रखेंगे, क्योंकि कूटनीतिक मामलों को आपसी बातचीत के जरिए सबसे बेहतर तरह से सुलझाया जा सकता है।
रिपोर्ट में दावा- भारत ने कनाडा से 41 डिप्लोमैट्स वापस बुलाने को कहा
दरअसल, मंगलवार को फाइनेंशियल टाइम्स ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें दावा किया गया था कि भारत ने कनाडा से उनके 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुलाने को कहा है। इन डिप्लोमैट्स को भारत छोड़ने के लिए 10 अक्टूबर की डेडलाइन दी गई है।
इतना ही नहीं, बल्कि रिपोर्ट के मुताबिक, डेडलाइन के बाद इन 41 में से जो डिप्लोमैट भारत में रह जाएंगे, उनको मिलने वाली छूट और दूसरे फायदे (डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी) बंद कर दिए जाएंगे। कनाडा के भारत में करीब 62 डिप्लोमैट्स काम करते हैं। 10 अक्टूबर के बाद देश में केवल 21 कनाडाई डिप्लोमैट्स ही बचेंगे।
विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के डिप्लोमैट्स बराबर करने को कहा था
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हमने कनाडा से साफ कह दिया है कि डिप्लोमैट्स की संख्या दोनों देशों में बराबर होनी चाहिए। ये वियना कन्वेंशन के तहत जरूरी है। कनाडा के PM टूड्रो ने 18 सितंबर को भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था।
इसके बाद उन्होंने भारत के एक डिप्लोमैट को भी निकाल दिया था। कनाडा के इस एक्शन का जवाब देते हुए भारत ने भी उनके एक डिप्लोमैट को देश छोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं भी बंद कर दी थीं।
ट्रूडो ने कहा था- भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं
28 सितंबर को भी ट्रूडो ने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के करीब 11 दिन बाद रिश्ते बेहतर करने की बात कही थी। ट्रूडो ने कहा था- वैश्विक स्तर पर भारत का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि कनाडा और उसके सहयोगी ग्लोबल स्टेज पर भारत के साथ मिलकर काम करें।
ट्रूडो ने कहा था- भारत लगातार आर्थिक स्तर पर विकास कर रहा है और जियोपॉलिटिक्स में अहम भूमिका निभाता है। हम भारत के साथ पूरी गंभीरता से बेहतर रिश्ते बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन कनाडा में कानून का शासन है। हम फिर से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि भारत कनाडा के साथ मिलकर निज्जर मामले की तह तक जाने में मदद करे।
जयशंकर बोले- कनाडा में हमारे डिप्लोमैट्स को धमकाया जाता है
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में डिस्कशन एट काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशन्स में कई सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने कहा था- कनाडा में अलगाववादी ताकतों, हिंसा और उग्रवाद से जुड़ा अपराध पनप रहा है। कनाडा में हमारे डिप्लोमैट्स को डराया-धमकाया जाता है, हमारे कॉन्सुलेट पर हमले होते हैं।
विदेश मंत्री ने बताया था- भारत ने कनाडा को अपराधों और आतंकियों पर बहुत सारी जानकारी दी है और कई लोगों की प्रत्यपर्ण की भी रिक्वेस्ट की है। हमने कनाडा को बताया है कि ये हमारी पॉलिसी नहीं है। फिर भी अगर उनके पास कुछ स्पेसिफिक है तो वो हमें बताएं। बिना पूरी जानकारी के कोई भी कदम नहीं उठाया जा सकता है। जयशंकर ने इस बात पर भी चिंता जताई थी कि कनाडा राजनीतिक कारणों से इन मामलों में बहुत ढिलाई दे रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 5 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 6 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 22 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 23 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 दिन पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
