देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 2 बार पढ़ी गई

बाइडेन के कुत्ते को व्हाइट हाउस से निकाला:सीक्रेट सर्विस की फीमेल अफसर को काटा; 11 लोगों पर हमले के बाद लिया एक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के डॉग 'कमांडर' को व्हाइट हाउस से निकाल दिया गया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक उसने सीक्रेट सर्विस की फीमेल अफसर को काट लिया था।

Abhishek Raghuvanshi5 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के डॉग ‘कमांडर’ को व्हाइट हाउस से निकाल दिया गया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक उसने सीक्रेट सर्विस की फीमेल अफसर को काट लिया था। ये 11वीं बार था जब बाइडेन के डॉग ने व्हाइट हाउस या सीक्रेट सर्विस के स्टाफ पर अटैक किया। बाइडेन की पत्नी जिल की प्रवक्ता एलिजाबेथ एलेक्जेंडर ने बुधवार को कमांडर के अमेरिकी राष्ट्रपति भवन से निकाले जाने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कमांडर अब व्हाइट हाउस में नहीं है। राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी व्हाइट हाउस के स्टाफ की सेफ्टी चाहते हैं। इसलिए ये फैसला किया गया है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि कमांडर को कहां भेजा गया है। आखिरी बार 2 साल के जर्मन शेफर्ड – कमांडर को पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस की बाल्कनी में देखा गया था।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर पिछले हफ्ते की है, जब कमांडर को आखिरी बार व्हाइट हाउस की बालकनी में देखा गया था।डेलीमेल ने ये तस्वीर अपनी वेबसाइट पर पब्लिश कर बताया कि बाइडेन के डॉग तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने डॉग कमांडर के साथ पॉज देते देखे जा सकते हैं।

‘कमांडर’ व्हाइट हाउस से निकाला गया बाइडेन का दूसरा डॉग
ये पहली बार नहीं है जब व्हाइट हाउस से बाइडेन के डॉग को सीक्रेट सर्विस के स्टाफ पर हमला करने के लिए निकाला गया है। इससे पहले भी उनके मेजर नाम के जर्मन शेफर्ड को निकाल दिया गया था। उसे डेलावेयर में बाइडेन के निजी घर भेज दिया गया था। वहीं, कमांडर को बाइडेन के भाई जेम्स ने उन्हें दिसंबर 2021 में गिफ्ट किया था। बाइडेन के पास विलो नाम की एक बिल्ली भी है।

अक्टूबर 2022 से जनवरी तक आए अटैक के मामलों के बाद बाइडेन को इस मामले में निजी तौर पर दखल देनी पड़ी थी। कमांडर को व्हाइट हाउस से निकाले जाने से पहले उसके लिए एक अलग से ट्रेनिंग एरिया और प्लेग्रांउड बनाया गया था।

इस तस्वीर अखबार में फिर उठा मुद्दा

डेलीमेल ने ये तस्वीर अपनी वेबसाइट पर पब्लिश कर बताया कि बाइडेन के डॉग ‘कमांडर’ ने सीक्रेट सर्विस के एजेंट के बाद व्हाइट हाउस के स्टाफ को काटा। हालांकि, जिल बाइडेन के ऑफिस ने बताया है कि ये दावा गलत है। कमांडर सिर्फ व्हाइट हाउस के ग्राउंड कीपर के साथ खेल रहा था। हालांकि, ये तस्वीर वायरल होने के बाद ही कमांडर पर एक्शन लिया गया।

बाइडेन ने कमांडर को क्यों निकाला?
कमांडर को व्हाइट हाउस से निकालने में सबसे अहल रोल बाइडेन की सिक्योरिटी करने वाली सीक्रेट सर्विस का है। ये एजेंसी 1865 में बनी थी, हालांकि इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा का काम 1901 में सौंपा गया था। इसके लिए लगभग 7000 हजार एजेंट और अफसर सीक्रेट सर्विस में काम करते हैं। इसमें महिलाएं भी हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति माने जाते हों, लेकिन उनकी सुरक्षा पर फैसले लेने का काम सीक्रेट सर्विस का है। अगर राष्ट्रपति चाहें भी कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाता है। अगर अमेरिका के राष्ट्रपति किसी भी देश की यात्रा करने का फैसला करते हैं, तो तय तारीख से लगभग तीन महीने पहले ही सीक्रेट सर्विस अपना काम शुरू कर देती है।

राष्ट्रपति एक तरह से सुरक्षा के कवच में चलते हैं जिसमें मल्टी लेयर सिक्योरिटी है। ये ना सिर्फ़ बहुत मजबूत है बल्कि बहुत महंगी भी है। दरअसल, अमेरिका ने अपने चार राष्ट्रपतियों की हत्या देखी है। 1865 में अब्राहम लिंकन, 1881 में जेम्स गारफील्ड, 1901 में विलियम मैकिनली, 1963 में जॉन एफ़ केनेडी।

सीक्रेट सर्विस बाइडेन की सिक्योरिटी के लिए काफी गंभीर है, इस मामले को लेकर वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। ऐसे में जब राष्ट्रपति के कुत्तों ने सीक्रेट सर्विस पर हमला करना शुरू किया तो बाइडेन को उन्हें वहां से निकालना पड़ा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
तुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
↑