मस्क बोले- ट्रूडो अभिव्यक्ति की आजादी कुचल रहे:कहा- ये शर्मनाक; कनाडाई PM ने फ्रीडम ऑफ स्पीच का हवाला देकर लिया था खालिस्तानियों का पक्ष
तस्वीर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जिस अभिव्यक्ति की आजादी की दलील देकर खालिस्तानियों का समर्थन करते हैं। अब उसी को लेकर एलन मस्क ने ट्रूडो को घेरा है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जिस अभिव्यक्ति की आजादी की दलील देकर खालिस्तानियों का समर्थन करते हैं। अब उसी को लेकर एलन मस्क ने ट्रूडो को घेरा है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि ये शर्मनाक बात है कि जस्टिन ट्रूडो कनाडा में अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाना चाहते हैं। दरअसल, कनाडा ने हाल ही में ऑनलाइन सेंसरशिप को लेकर नए नियम जारी किए हैं।
इसके तहत सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विसेज को सरकार के साथ रजिस्टर होना होगा। अमेरिका के पत्रकार ग्लेन ग्रीनवॉल्ड के मुताबिक ये दुनिया के सबसे कठोर नियम हैं। इससे सरकार ऑनलाइन कंटेंट को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में रखेगी।
तस्वीर एलन मस्क के ट्वीट की है।
खालिस्तानियों पर ट्रूडो ने कहा था- हम बोलने का अधिकार नहीं छीन सकते
भारत-कनाडा विवाद शुरू होने से पहले ट्रूडो G-20 समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए थे। तब भारत ने कनाडा में खालिस्तानियों का मुद्दा उठाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- कनाडा में भारतीय डिप्लोमैट्स के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है, भारतीय नागरिकों और उनके धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमले हो रहे हैं। इनके खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लिया जाना चाहिए।
वहीं, बैठक के बाद खालिस्तान के मुद्दे पर ट्रूडो ने कहा- बीते कुछ सालों में मेरी PM मोदी से इस मुद्दे पर बात हुई है। हम हमेशा से अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार है।
ट्रूडो ने कहा- इसके साथ ही हम हिंसा का विरोध करते हैं और किसी भी तरह की नफरत की भावना को दूर करेंगे। ये ध्यान रखना चाहिए कि कुछ लोगों के एक्शन पूरे कनाडा की सोच को नहीं दर्शाते हैं। हम कानून की इज्जत करते हैं।
ट्रूडो ने ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ इस्तेमाल की थी आपातकालीन शक्तियां
2022 में भी ट्रूडो सरकार ने आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया था, यह कनाडा के इतिहास में पहली बार हुआ था। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन को लेने की अनिवार्यता के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने प्रदर्शन किया था। तब हालात को नियंत्रित करने के लिए कनाडा सरकार ने आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया था।
फ्रीडम ऑफ स्पीच पर किसी की सीख नहीं चाहिए- जयशंकर
भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस बीच 30 सितंबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा- भारत को अभिव्यक्ति की आजादी पर किसी और से सीखने की जरूरत नहीं है। अभिव्यक्ति की आजादी को इस हद तक बढ़ावा नहीं दिया जा सकता कि वो हिंसा भड़काने के लिए इस्तेमाल होने लगे। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जयशंकर ने कहा- हमारे मिशन्स पर स्मोक बॉम्ब फेंके जाते हैं। डिप्लोमैट्स को धमकाया जाता है और उनके खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगाए जाते हैं। क्या ये आम बात है? अभी ये भारत के खिलाफ हुआ है, अगर ये किसी और देश के खिलाफ किया गया होता, तब भी क्या इस मामले को इतना ही सामान्य समझा जाता? कनाडा में जो कुछ भी हुआ वो कोई छोटी या आम बात नहीं है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 18 मिनट पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 6 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 7 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 23 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 दिन पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 1 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 12 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले

