इंदौर के अस्पताल में 20 डाक्टरों की टीम कर रही दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की देखभाल
इंदौर के एमटीएच अस्पताल में चल रहा पीड़ित बच्ची का इलाज। डाक्टरों के अलावा बच्ची के पास किसी को जाने की अनुमति नहीं है। बच्ची की हालत में रोजाना सुधार देखने को मिल रहा है। उसकी देखभाल के लिए हमेशा चौकस रहते हैं डाक्टर।
- इंदौर के एमटीएच अस्पताल में चल रहा पीड़ित बच्ची का इलाज। डाक्टरों के अलावा बच्ची के पास किसी को जाने की अनुमति नहीं है।बच्ची की हालत में रोजाना सुधार देखने को मिल रहा है। उसकी देखभाल के लिए हमेशा चौकस रहते हैं डाक्टर।
- बच्ची अब बात भी करने लगी है, लेकिन बघेली भाषा बोलने के कारण डाक्टर उसकी बातचीत समझ नहीं पाते हैं।
- अभी भी बच्ची को लिक्विड डाइट ही दिया जा रहा है। मनोचिकित्सकों के माध्यम से काउसंलिंग भी की जा रही है।
उज्जैन में सतना निवासी बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उसे इलाज के लिए इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची की हालत में रोजाना सुधार देखने को मिल रहा है। उसकी देखभाल के लिए करीब 20 डाक्टरों सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई है। पूरे समय कोई न कोई डाक्टर उसके साथ रहता है। बच्ची यदि थोड़ा भी कुछ बोलती है या उसे दर्द होने लगता है तो डाक्टर तुरंत उसके पास पहुंच जाते हैं। इनके अलावा बच्ची के पास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।जानकारी अनुसार, बच्ची बात भी करने लगी है, लेकिन डाक्टर उसकी बात समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि वह बघेली भाषा में बात करती है। वहीं बच्ची भी डाक्टरों की बात नहीं समझ पाती है। अभी भी बच्ची को लिक्विड डाइट ही दिया जा रहा है। डाक्टर अभी इस बात को नहीं बता पा रहे हैं कि बच्ची को ठीक होने में और कितना समय लगेगा। अभी मनोचिकित्सकों के माध्यम से उसकी काउसंलिंग भी की जा रही है।
मां की तरह देखभाल कर रहा महिला स्टाफ
अस्पताल में भर्ती बच्ची की देखभाल महिला डाक्टर और अन्य स्टाफ मां की तरह कर रहा है। यह कोशिश भी करते हैं कि बच्ची का ध्यान वहां से हटाया जाए। साथ ही उसे हंसाने के लिए भी कई तरह के प्रयास करते हैं। यहां कई डाक्टरों का तो बच्ची से इतना लगाव हो गया है कि वह समय होने के बाद भी उसकी देखभाल के लिए मौजूद रहते हैं। बता दें कि बच्ची 26 सितंबर से यहां भर्ती है। उसके निजी अंगों पर गंभीर चोट आई है। इसके अलावा उसके शरीर में थोड़ी बहुत चोट के निशान है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले