गुटबाजी के संक्रमण से ग्रसीत पार्टियां अपने भीतर ही कर रही खुद का नुकसान- भाजपा से एक प्रमुख नेता की निर्दलीय प्रत्याशी बनने की चेष्टा।
रिंकेश बैरागी। झाबुआ। राजनीती में छोटी से छोटी गलती बडे से बड़ा नुकसान कर देती है। नुकसान उसमें स्वयं उम्मीदवार का भी होता है और पार्टी का तो होता ही है। फिर यह बिमारी की शुरुआत नाराजगी के संक्रमण से शुरू होती है।
रिंकेश बैरागी।
झाबुआ। राजनीती में छोटी से छोटी गलती बडे से बड़ा नुकसान कर देती है। नुकसान उसमें स्वयं उम्मीदवार का भी होता है और पार्टी का तो होता ही है। फिर यह बिमारी की शुरुआत नाराजगी के संक्रमण से शुरू होती है। नेता पार्टी की किसी बात पर नाराज हो कर विद्रोह कर देता है और गुटबाजी की बिमारी से बिमार हो जाता है।
झाबुआ जिले में राजनीती की कोई नई कहानी नहीं है। बस प्रत्याशियों के चेहरे बदल रहे है मगर हो वैसा ही रहा है जैसे पिछ्ले कई सारे चुनावों में किसी ने किसी को हराने के लिये चाल चली थी।
पिछ्ले चुनाव में देखे तो जो रिकार्ड सन 2013 का है उससे स्पष्ट होता है कि पार्टी के होते हुये भी पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिये पार्टी प्रत्याशी के सामने पार्टी का वो नाराज़ व्यक्ति चुनाव में खड़ा हो जाता है। जिसकी वजह से जीत के किनारे पर पहुंचा प्रत्याशी उस किनारे पर आ कर डूब जाता है।
विधानसभा 2013 में ऐसे ही गलती कांग्रेस ने की थी जिसका परिणाम यह निकला कि झाबुआ विधानसभा पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। उसके बाद विधानसभा 2018 में भी कांग्रेस ने फिर से उसी गलती को दौबारा दोहराया। नतिजा भाजपा ने फिर बाजी मारी। लेकिन 2019 में झाबुआ विधायक ने विधायकी छोड़ संसदीय उम्मीदवार के लिये खुद को मजबूती से खड़ा किया और झाबुआ में उप चुनाव की घोषणा हो गयी। जिस गलती को कांग्रेस ने दो बार कर के अपना पत्ता कट किया था। उसी गलती को भाजपा ने कर दी और उपचुनाव में कांग्रेस का झण्डा लहराया।
जिले की तीनों सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, और भाजपा में गुटबाजी का यही आलम रहा तो सम्भवत: जिले में कांग्रेस का विकल्प फिर से जानाधार बनेगा।
युं तो गुटबाजी कांग्रेस में भी हो रही है जो हर तरफ से कांग्रेस को कमजोर कर रही है। झाबुआ विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो उप चुनाव में जेवियर मेड़ा कांग्रेस के कान्तिलाल भूरिया के साथ खड़ा नहीं होता तो उप चुनाव की छतरी पर कांग्रेस का रंग नहीं होता। उस वक्त भी दावेदारी में जेवियर मेड़ा की प्रबलता पर कोई प्रश्न नहीं था लेकिन पुराने चावल के अनुरोध पर शर्त पर जेवियर मेड़ा के नाम की घोषणा नहीं हुई।
इस बार भी जेवियर मेड़ा अपनी तैयारियों पर खरा उतरने के लिये कमर कस चुके है लेकिन लचीलेपन में लालच की लार गिरी तो कांग्रेस को भी बहुत ज्यादा नूकसान हो सकता है।
पेटलावद में घोषित भाजपा प्रत्याशी का अंदरूनी विरोध होकर भितरघात का संकट मंडराता दिखाई दे रहा है।
विधानसभा क्षेत्र थांदला में भी सूखी लकड़ी में आग लगने की सम्भावना पूरी पूरी लग रही है।
हालांकि, सुगबुगहत तो यह है कि कुछ असहमत भाजपाई मन में कुछ और रखते है और मुख में कुछ और ही रखते है वें भाजपा के घोषित प्रत्याशी के आंतरिक विरोध में खेल को खेल रहे हैं। उन्हीं से जुड़ा हुआ एक भाजपाई जो इस बार भाजपा से विधानसभा की टिकट का दावेदार माना जा रहा था वो निर्दलीय उम्मीदवार बन कर भाजपा में भितरघात करेगा।
बहरहाल कठोरता की कडवाहट को प्रसन्नता से संतुलित किया जा सकता है इस बार ऐसे कार्य न तो कांग्रेस कर पा रही है और न ही भाजपा कर पार रही है और यदि ऐसा ही रहा तो प्रशासन की मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान व्यर्थ हो सकता है, क्युंकि असमंजस में वोटर कहीं नोटा का बटन न दबा दे और वो कहावत चरितार्थ हो जाये।
नाचे कूदे बान्दरी ने खीर खाए फकीर।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले