
अपनी मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता के चलते एक बार फिर पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मध्य प्रदेश पटवारी संघ इंदौर के अध्यक्ष मनोज पाटीदार ने बताया कि प्रदेश के 19 हजार पटवारी विगत 25 वर्षों से 2800 वेतनमांग, पदोन्नति, समयमान भत्तों में बढ़ोतरी, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसी महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से की जा रही है। 5 5 सीएम द्वारा 2007 में उक्त मांगों को न्याय उचित मानकर घोषणा भी की थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते पटवारी संघ द्वारा विरोध स्वरूप व्हाट्सएप ग्रुप बंद किया गया और तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश लिया गया, इसके बाद भोपाल में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा निकाली गई और फिर 28 अगस्त से कलम बंद हड़ताल की जा रही थी, इसी तारतम्य में कल कलेक्टर ऑफिस चौराहे पर धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। साथ ही आज सभी पटवारी एकत्रित होकर रणजीत हनुमान मंदिर पर भगवान को ज्ञापन भी देंगे। , वहीं सरकार के खिलाफ विरोध जारी रखते हुए सोमवार को धरना दिया जाएगा। मंगलवार को सभी पटवारी मिलकर प्रदर्शन करेंगे इसके बाद आवश्यक होने पर पटवारी मुंडन भी कराएंगे। पटवारियों की हड़ताल के चलते कई शासकीय कार्य बाधित हो रहे हैं, साथ ही प्रदेश की जनता को भी नुकसान उठान रहा है। हड़ताल के चलते ईडब्ल्यूएस, प्रमाण पत्र, नामांतरण के साथ अनेक तरह के कार्य प्रभावित हो रहे हैं
