रक्षाबंधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना कार्यक्रम में गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने की घोषणा की थी..लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना लागू नजर नहीं आई…जिस कारण से स्थानीय गैस एजेंटीयों पर काफी भीड़ पड़ रही है…योजना लागू न होने से सिलेंडर नहीं दिए जा रहे और जनता में काफी नाराजगी देखी जा रही है!घोषणा के बाद सिलेंडर न मिलने से लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं और मुख्यमंत्री की घोषणा मजाक बन कर रह गई! कांग्रेस नेता राजेश महेश्वरी का कहना है कि कमलनाथ की योजनाओं को कॉपी करके…चुनावी वर्ष में वोट बटोरना चाहते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठी घोषणा करके…घोषणा के बाद 450 में सिलेंडर ना मिलने से पूरे प्रदेश भर में लाडली बहनाओं में नाराजगी देखी जा रही है…?
