देश मांगे नीतीश कुमार’, ‘कांग्रेसियों की इच्छा राहुल बने पीएम’, INDIA की बैठक से पहले मुंबई में माहौल गर्म
मुंबई। मायानगरी मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की अहम बैठक आज से शुरू होने जा रही है। बैठक के पहले दिन समन्वय समिति की घोषणा की जा सकती है। देखना यही होगा कि इसका अध्यक्ष किसे बनाया जाता है।
मुंबई। मायानगरी मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की अहम बैठक आज से शुरू होने जा रही है। बैठक के पहले दिन समन्वय समिति की घोषणा की जा सकती है। देखना यही होगा कि इसका अध्यक्ष किसे बनाया जाता है।बैठक से पहले मुंबई में नीतीश कुमार के समर्थन में पोस्टर लगे हैं। पोस्टर पर लिखा है, “देश मांगे नीतीश”। बता दें, नीतीश कुमार की पीएम पद की उम्मीदवारी पर बिहार से लगातार बयान आते रहे हैं। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री कहते रहे हैं कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए।इस तरह बैठक से पहले मुंबई के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। इसका फैसला चुने गए सांसद करेंगे।”
बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ”सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए सभी दल साथ आए हैं। देश की जनता यही गठबंधन चाहती थी। हर कोई जानता है कि पीएम चुनने की प्रक्रिया क्या होती है। जो सांसद चुने जाएंगे, वो ही पीएम का चयन करेंगे। यह ऐसा प्रधानमंत्री होगा, जो पीएम मोदी से ज्यादा ईमानदार और लोगों के प्रति वफादार होगा।’बैठक के एक दिन पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “दो दिन चलने वाली I.N.D.I.A. की बैठक में देशभर के 28 दलों के 63 प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह गठबंधन एक वैकल्पिक मंच के रूप में उभरेगा और देश में परिवर्तन लाने में कामयाब होगा।”
नए दलों को शामिल होने का एलान किया जाएगा। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को ही साफ कर दिया है कि वे किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी और अकेले चुनाव लड़ेंगी।बैठक में हिस्सा लेने के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मंगलवार शाम को ही मुंबई पहुंच गए थे।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार शाम मुंबई पहुंचीं और अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर गईं। वहां उन्होंने अमिताभ समेत को राखी बांधी।
यूपी से अखिलेश यादव, बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु से एमके स्टालिन, दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे आज मुंबई पहुंच गए ।गुरुवार को उद्धव ठाकरे नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 22 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 60 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 410 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 483 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 642 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 786 दिन पहले