
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा मैं विधानसभा क्षेत्र 5 में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां एक ओर वर्तमान में विधायक महेंद्र हडिया के विरुद्ध सारे नेता एकजुट हो रहे हैं जिसमें दूसरी ओर मुकेश राजावत, दिलीप शर्मा, होलासराय सोनी, नानुराम कुमावत,अजय सिंह नरूका सहित क्षेत्र के अनेक नेता अलग अलग माध्यम से पार्टी फोरम अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। वहीं महेंद्र बाबा के समर्थकों ने भी मैदान पकड़ लिया है। इस बीच क्षेत्र में पांच के दावेदार मुकेशसिंह राजावत ने क्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अपनी पैठ हर वार्ड में बनाने की कोशिश की जिसके अंतर्गत तीसरा नि:शुल्क आंखों की जांच का शिविर 4 सितंबर सोमवार को सामुदायिक भवन लालाराम नगर में आयोजित किया गया था,राजावत की विधानसभा में सक्रिय दावेदारी को लेकर उनके विरोधियों को यह रास नहीं आया व क्षेत्र में लगे उनके होर्डिंग पोस्टर को फाड़ दिए। जिसमें मुकेश राजावत के फोटो को फाड़ दिया गया शहर में भाजपा की सीटों पर लगातार हो रहे विरोध को लेकर प्रदेश संगठन गंभीर बहुत गंभीर है खासकर इंदौर क्षेत्र क्रमांक 5, उसके बाद क्षेत्र में 1 और क्षेत्र में 4 में वर्तमान विधायकों को लेकर उपेक्षित नेता इस बार उग्र रूप लिए हुए हैं, और खुले रूप से अपनी बात पार्टी फोरम पर रख रहे हैं।
