
इंदौर। एमजी रोड़ थाना क्षेत्र के सालवी बाखल निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, योगेश पुत्र दत्तात्रेय गड़क ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया है। फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि योगेश का पत्नी से तलाक हो गया है। संभवत: इसी के चलते यह कदम उठाया होगा।
