अब गुंडे भी थाना खरीदने की धमकी देने लगे हैं। ताजा मामला समाजवादी इंदिरा नगर का है। गुंडो ने घर में घुसकर आतंक मचाया। एलईडी टीवी को लात मारकर फोड़ दिया। वाशिंग मशीन, घर का सामान तोड़ा और सोने की चेन और बीस हजार रूपए भी ले उड़े। साथ में धमकी देकर गए कि हमने थाना खरीद लिया है, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाइन, पुलिस कमिश्रर को की गई है। देखिए ये खास रिपोर्ट
टीआई पवन सिंघल की बेटी के यहां इवेंट का काम हमने किया था, इसलिए पवन सिंघल से बोलकर तुम्हें उठवा देंगे। ये धमकी नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा लोगों को देते हैं। एकलव्यसिंह गौड़, प्रेम गोयल जैसे नाम लेकर गुंडे नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा धमका रहे हैं। इन्होंने समाजवादी इंदिरा नगर के दिनेश जांगिड़ के घर हमला कर दिया। फरियादी के मुताबिक घर में घुसकर नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू ने टीवी फोड़ दी। वाशिंग मशीन और दूसरे सामान में तोडफ़ोड़ की। अलमारी में से सोने की चैन और बीस हजार रूपए भी गायब हो गए। इनके साथ इनकी मां और पत्नी भी आई थी, सभी ने आतंक मचाया। फरियादी दिनेश जांगिड़ ने बताया कि नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू लकड़ी मंडी के लिस्टेड हो चुके हैं, कइयों का पैसा खाकर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि छत्रीपुरा थाने पर पहले भी पचास से ज्यादा आवेदन नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा के खिलाफ व्यापारी लगा चुके हैं। महिला प्रीति जांगिड़, दिव्या जांगिड़, बच्ची जानवी जांगिड़ को भी गालीगलौज करके धमकी दी। जूते का निशान अब भी टीवी पर छपा है, घर के लॉकर से सोने की चैन, बीस हजार रूपए गायब हैं। वाशिंग मशीन और नीचे खड़ी कार में तोडफ़ोड़ कर दी। दिनेश जांगिड़ का कहना है कि लक्ष्मणसिंह गौड़ हमारे आदर्श हैं, हम हमेशा गौड़ परिवार को वोट देते हैं, लेकिन गुंडा नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा गोलू हमें एकलव्यसिंह गौड़ की धमकी देता है। गौड़ परिवार को ऐसे गुंडो को भगाना चाहिए, जो आम जनता को परेशान कर रहे हैं। मामले में फरियादी पक्ष ने गुंडो पर घर में घुसने की धारा लगाने की मांग करते हुए पुलिस कमिश्नर को शिकायत की है।
