1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, योजना की राशि बढ़ी, अब खाते में आएंगे 1250, CM शिवराज ने किए 4 और बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। रक्षाबंधन से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने योजना की पात्र बहनों के लिए राशि बढ़ाने के साथ कई बड़े ऐलान किए है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है।रक्षाबंधन से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने योजना की पात्र बहनों के लिए राशि बढ़ाने के साथ कई बड़े ऐलान किए है।सीएम ने घोषणा की है कि योजना के अंतर्गत अब हर महीने बहनों को 1000 की जगह 1250 रुपए मिलेंगे। अभी खाते में 250 रुपए डाल रहा हूं, ताकि राखी का त्यौहार ठीक से मन सकें। इसके बाद सितंबर में 10 तारीख को 1000-1000 रुपए भेजे जाएंगे। इसके बाद अक्टूबर से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में हर महीने 1250 रुपए डाले जाएंगे।
सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण, लोन में भी छूट
इसके अलावा सीएम ने ऐलान किया है कि पुलिस और बाकी जितनी भी नौकरियां हैं, उनमें 35% भर्तियां आगे से बेटियों की होंगी। कई पद ऐसे होते हैं, जिनमें सरकार नियुक्ति करती है। अब सरकार ऐसे नॉमिनेटेड पोस्ट पर 35% महिलाओं की नियुक्ति करेगी। मध्यप्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क के साथ पर्याप्त मात्रा में बेटियों को पुलिस के रूप में रखेंगे। लाड़ली बहनों की बेटियों की पढ़ाई फ्री की जाएगी। लाड़ली बहनें ‘आजीविका मिशन’ में आती हैं। काम-धंधे के लिए बैंक उन्हें लोन देगा, इसका ब्याज केवल 2% होगा, जो आपका भैय्या भरेगा।
गैस सिलेंडर 450 और बिजली बिल में भी मिलेगी राहत
सीएम ने कहा कि सावन के महीने में 450 में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके बाद परमानेंट व्यवस्था बनाएंगे, ताकि बहनों को महंगा गैस सिलेंडर न लेना पड़े। आगे कहा कि बढ़े हुए बिजली के बिल की वसूली नहीं होगी। सितंबर में बढ़े हुए बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे। गरीब बहनों का बिजली बिल केवल 100 रुपए हो जाएगा। दूर – दराज के जिन मजरे और टोले में बिजली नहीं है और 20 मकान की कोई बस्ती है तो वहां बिजली लेकर जाएंगे। इसके लिए 900 करोड़ की व्यवस्था की है।’
21 से 22 वर्ष की 6 लाख नई पात्र बहनों को भी मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 के तहत 21 से 22 वर्ष की 4 लाख 77 हजार से ज्यादा महिलाएँ योजना के लिए पात्र बनी है।
- एक लाख 26 हजार ट्रेक्टर स्वामी परिवार की महिलाओं को भी हर माह 1 हजार रूपये दिए जाएंगे। योजना में पूर्व में 23 से 60 वर्ष की लगभग 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को एक हजार रूपये प्रति माह उनके खातों में अंतरित किए गए।
- सीएम द्वारा योजना के लिए पात्रता की आयु सीमा को 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष तथा ऐसी महिलाएँ जिनके परिवार में ट्रेक्टर है को भी योजना का लाभ देने का निर्णय लिया।
- इसमें प्रदेश की 4 लाख 77 हजार 199 महिलाएँ हर माह एक हजार रूपये का लाभ पाने के लिए पात्र हो गई है।
जिनके परिवार में टेक्टर होने के कारण आपत्र थी ऐसी 1 लाख 26 हजार 80 महिलाएँ भी अब लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।
लाड़ली बहना योजना के लिए ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी,जिसे आपको भरना है।
- आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
- आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप से फॉर्म ले सकते हैं।आपको ये फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल पर दर्ज करना है।
- जब आप फॉर्म दर्ज करें तब महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।
योजना के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट/पात्रता
समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। साथ ही आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। वहीं, डीबीटी भी सक्रिय होना चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले