
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 40 विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने प्रदेश के एसएएफ (Special Armed Forces) को जिला बल में शामिल करने की मांग की है।
पत्र में लिखा कि मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस बल एसएएफ के कर्मियों को जिला बल में स्थानांतरण करने की वर्तमान मे कोई प्रक्रिया में नहीं है। जबकि एमपी सशस्त्र पुलिस बल एसएएफ दोनों पदों की योग्यता समान है और दोनों पदों की कानून व्यवस्था से जुड़े हैं। प्रदेश मे 1992 तक सशस्त्र बल के जिला पुलिस बल मे संविलियन की व्यवस्था निर्वाध रूप से जारी थी और प्रारंभ में परीक्षा के सिलेबस, योग्यता इत्यादि में भी दोनों पदों की चयन प्रक्रिया भी समान रही है।
सामान्य सशस्त्र बल के जवान विपरीत और दुर्गम परिस्थिति का सामना करते हुए प्रशिक्षित और सुयोग्य हो जाते हैं और जिला पुलिस बल में उनके आने से प्रशिक्षित दक्ष और पारंगत बल में इजाफा भी होगी। कई अन्य राज्य उतरप्रदेश, महाराष्ट्र इत्यादि में भी सशस्त्र बल एसएएफ में पुलिस बल में स्थानांतरण किया जाता है। अतः आपसे अनुरोध है कि मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस बल, एसएएफ का जिला पुलिस बल में संविलियन करने बाबत आदेश जारी करने कष्ट करें।






