
आप सभी को पता है कि एक ही दवा कई कंपनियां अलग अलग दाम पर बेचती हैं। एक दवा जो 1 रुपए में मिलती है वह दूसरी कंपनी 5 रुपए तक भी बेच सकती है। ऐसे में गरीबों को सस्ती दवाएं मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। भारत सरकार ने इसी परेशानी को देखते हुए जन औषधि सुगम एप लांच किया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस ऐप के लांच होते ही इससे 13.12 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 23 नवंबर तक के आंकड़ों की जानकारी देते हुए राज्यसभा में कहा कि एप के जरिए दवाओं के नाम, कीमत, जेनेरिक दवाओं और उनके समकक्ष ब्रांडेड दवाओं के बीच की कीमतों की तुलना दी है। इसके साथ आपके घर के पास स्तिथ जन औषधि केंद्र की जानकारी और उनके नंबर भी इसमें दिए हैं। जहां सबसे सस्ती दवाएं उपलब्ध रहती हैं।
इंदौर हेल्प सर्विस से जुड़ें
इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें। यदि लिंक से जुड़ने में कोई परेशानी आ रही है तो हमारे नंबर 9522902253 पर अपना नाम लिखकर व्हाट्सएप कर दें। यह सिर्फ व्हाट्सएप नंबर है किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज करें। ???
