
- अमृत वाटिका की मिट्टी लेकर ली शपथ।
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी माटी मेरा देश अभिमान के आव्हान पर मेरी माटी- मेरा देश अभियान, वार्ड 82 में सुदामा नगर ई सेक्टर स्थित बाल गोपाल उद्यान अमृत वाटिका में शुरू किया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
महापौर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनको नमन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वीरों को नमन करते हुए अमृत वाटिका की मिट्टी लेकर नागरिकों को संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शानू शर्मा, बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा उद्यान में पौधारोपण किया गया।
