लिफ्ट बंद हुई तो कलेक्टर ने तल मंजिल पर पहुंचकर सुनी दिव्यांगों की समस्याएं
जनसुनवाई में परेशानी से बचाने के लिए दिव्यांगों को कलेक्टर कार्यालय की तल मंजिल पर बैठाया गया। प्रशासनिक संकुल में तीन लिफ्ट, एक चलती थी वह भी हुई बंद।

जनसुनवाई में परेशानी से बचाने के लिए दिव्यांगों को कलेक्टर कार्यालय की तल मंजिल पर बैठाया गया। प्रशासनिक संकुल में तीन लिफ्ट, एक चलती थी वह भी हुई बंद।
मंगलवार को कलेक्टर ऊपरी मंजिल पर जनसुनवाई में सुन रहे थे पीड़ितों की समस्याएं।कलेक्टोरेट की तीनों लिफ्ट बंद होने से दिव्यांग ऊपरी मंजिल पर नहीं पहुंच सके।बाद में कलेक्टर जनसुनवाई को छोड़कर नीचे पहुंचे और दिव्यांगों की समस्याएं सुनी।
प्रशासनिक संकुल में बुजुर्गो और दिव्यांगों की सुविधा के लिए तीन लिफ्ट लगाई गई हैं। इसमें एक लिफ्ट चलती थी, वह भी मंगलवार को बंद हो गई। इससे जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वाले दिव्यांग आवेदक परेशान होते रहे। मामले की जानकारी कलेक्टर को लगी तो उन्होंने दिव्यांगों के लिए तल मंजिल पर ही जनसुनवाई शुरू कर दी। वे दो बार दिव्यांगों से मिलने तल मंजिल पर आए और उनकी शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने कुछ अधिकारियों को तल मंजिल पर ही तैनात कर दिया, जो दिव्यांग आवेदकों को तल मंजिल पर ही बैठा रहे थे।
कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को पहुंचे दिव्यांग लिफ्ट खराब होने से जनसुनवाई कक्ष तक नहीं पहुंच सके। कलेक्टर इलैया राजा टी ने नीचे दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने दिव्यांग ममता मुजाल्दे, सावित्री सेन सहित 14 लोगों को बेट्रीयुक्त ट्राइसिकल मंजूर की। एक अन्य दिव्यांग मेमूना शरीफ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया। जनसुनवाई में सैकड़ों आवेदक आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की शिकायत लेकर पहुंचे।
स्कूल की छत से टपकता है पानी, हादसे का अंदेशा
जनुसनवाई में शासकीय प्राथमिक विद्यालय महाराणा प्रताप नगर की छात्राएं पहुंची। छात्राओं ने कहा कि बारिश में छत से पानी टपकता रहता है। स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद भी स्कूल के तीन कमरों में तीन कक्षाएं संचालित की जाती हैं। इनमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जाते हैं। पूरे स्कूल परिसर में नगर निगम द्वारा सफाई नहीं करवाई जाती। गंदगी के कारण छात्राएं बीमार होती हैं।
बंद स्कूल भवन में स्थायी प्रशिक्षण केंद्र
देपालपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पाड़लिया में संचालित खुशी आजीविका संगठन की महिलाएं कलेक्टर के पास बंद पड़े जर्जर स्कूल भवन में आजीविका संगठन का कार्यालय खोलने की अनुमति लेने पहुंची। महिलाओं का कहना है कि नया स्कूल भवन बनने से पुराना भवन बिना उपयोग के पड़ा है। इसमें आसामाजिक तत्वों की गतिविधियों बढ़ने लगी हैं। इसलिए इस भवन को संगठन की महिलाओं को अपना प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए दिया जाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले