मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर मोबाईल स्नैचर, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में।
✓ आरोपियों के कब्जे से लुटा गया ओप्पो कम्पनी का मोबाईल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद। ✓ आरोपी सुनसान रास्तो पर राहगीरों को बनाते थे अपना निशाना।
✓ आरोपियों के कब्जे से लुटा गया ओप्पो कम्पनी का मोबाईल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
✓ आरोपी सुनसान रास्तो पर राहगीरों को बनाते थे अपना निशाना।
✓ आरोपियों ने अपने दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मनाने और अपने शौक पूरे करने के लिये दिया था वारदात को अंजाम।
✓ बदमाश है आदतन अपराधी जिनके विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर पंजीबद्ध है पूर्व के कई अपराध।
इंदौर शहर में चोरी, नकबजनी लूट, डकैती, स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्षेत्र में वैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपायुक्त जोन- 02 श्री अभिषेक आनंद एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन – 02 श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सहा. पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई के दिशा निर्देशन में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाकर पुलिस थाना कनाडिया द्वारा मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को पकड़ा गया है।
पुलिस थाना कनाडिया की टीम को दिनांक 08.08.2023 को अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि, हाल ही में थाना कनाडिया क्षेत्र में मोबाईल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों से मिल हुलिये के व्यक्ति गोकुल नगर चौराहे पर लुटा हुआ मोबाइल कम दाम में बेचने के उद्देश्य से खडे हैं । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को गोकुल नगर चौराहे पर घेराबंदी कर कनाडिया पुलिस द्वारा पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान 1.देवराज सिंह आमलिया निवासी खुड़ैल इंदौर मुल निवासी हाट पिपलिया जिला देवास, 2. सुनिल निगम निवासी ऋषभ कॉलोनी नेमावर रोड इंदौर के रूप में हुई। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी 3. राजा बौरासी( जो कि अभी फरार है) के साथ मिलकर इन्दौर शहर के थाना कनाडिया क्षेत्र गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सामने बिचौली मर्दाना रोड इंदौर पर मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। तथा पूर्व में भी इन्दौर शहर में लूट करने के अपराध पंजीबद्ध होना स्वीकार किया।
आरोपियों ने अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी करने के लिये वारदात को अंजाम देना बताया।
पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से लूटा गया एक ओप्पो कम्पनी का मोबाईल व घटना में प्रयुक्त सीडी डिलक्स मोटरसायकल कुल किमती करीब 77,000/- रूपये का बरामद किया गया है। मामले में अभी एक अन्य आरोपी राजा बौरासी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पकड़े गए बदमाश आदतन अपराधी है जिनके विरुद्ध पूर्व में भी मोबाइल लूट आदि संबंधित अपराध पंजीबद हुए हैं इसके संबंध में जानकारी निकली जा रही है।
प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियों का रिमांड लेकर और पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाडिया निरीक्षक केपी यादव, सउनि रामगोपाल वर्मा, प्र.आर.योगेश झोपे, प्र.आर.नीरज गुर्जर, प्र.आर.अनिल झा, आर.जंगजीत जाट, आर.एम. पटेल, आर.अमित भदोरिया, आर.आर.जितेन्द्र रावत एवं आर.दीवान सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले