
साइकिल से आश्रम जा रहे थे सेवादार, भंवरकुआं चौराहे पर कार सवार ने मारी टक्कर, 35 साल से कर रहे थे आश्रम की सेवा
राधा स्वामी आश्रम के सेवादार आत्माराम परियानी की सड़क हादसे में मौत हो गई। आत्माराम साइकिल से आश्रम जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी।
भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक, गोविंद नगर (बाणगंगा) निवासी आत्माराम सिलाई का काम करते थे। करीब 35 साल से आश्रम में सेवा कर रहे थे। रविवार को प्रतिदिन की तरह सुबह छह बजे घर से निकले थे। भंवरकुआं चौराहे पर कार ने चपेट में ले लिया।
