
नागेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी महिला, रास्ते में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को तलाश रही पुलिस।
इंदौर के खंडवा रोड़ पर रविवार दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने 65 वर्षीय मीना शुक्ला को लूट लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की तलाश चल रही है। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। मीना नागेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने गई थी। लौटते वक्त काम से रुकी थी। इसी दौरान बदमाश आए और गले से सोने की चेन लूट ले गए।
