अमित शाह ने मप्र में कार्यकर्ताओं को साधने और उत्साह जगाने के लिए सीधा संदेश दिया
कल रात अमित शाह ने कहा - मप्र में कार्यकर्ताओं को साधने और उत्साह जगाने के लिए सीधा संदेश दिया कि मप्र में विधानसभा का चुनाव उनके मार्गदर्शन में ही लड़ा जाएगा, इसलिए पूरे उत्साह से चुनावी तैयारी में जुट जाएं।

कल रात अमित शाह ने कहा – मप्र में कार्यकर्ताओं को साधने और उत्साह जगाने के लिए सीधा संदेश दिया कि मप्र में विधानसभा का चुनाव उनके मार्गदर्शन में ही लड़ा जाएगा, इसलिए पूरे उत्साह से चुनावी तैयारी में जुट जाएं। नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी पर भी विराम लगाने की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि वे एकजुटता का संदेश दें। अब किसी तरह की खींचतान दिखाई नहीं पड़नी चाहिए।
प्रतिदिन भेजनी होगी रिपोर्ट – अमित शाह ने बताया कि वे फिर 30 जुलाई को भोपाल आएंगे। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र समिति, चुनाव समिति, चुनाव प्रबंधन सहित अन्य समितियों के गठन की तैयारी करके रखें। मैं 30 जुलाई को इस पर चर्चा करूंगा। इसके साथ ही अब चुनावी तैयारियों की प्रतिदिन की रिपोर्ट शाह को भेजी जाएगी। शाह ने बताया कि अब वे मध्य प्रदेश में हर 15-20 दिन में आने की कोशिश करेंगे।
मजबूती के साथ चुनाव में उतरें
शाह ने सभी नेताओं से कहा कि वे मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरें। शिवराज सरकार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उसे जनता के बीच पहुंचाना अब संगठन का काम है। इस बीच जल्द ही भाजपा विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करेगी। इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शाह को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी गई है। उन्होंने प्रभारी भूपेन्द्र यादव द्वारा गुजरात में अपनाई गई सूक्ष्म कार्ययोजना का हवाला भी दिया और कहा कि हमें भी उसी तरह तैयारी करनी है। गुजरात और अन्य राज्यों के संगठन क्षमता वाले कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र से जिले में लगाया जाए। बूथ और शक्ति केंद्र में भी लोगों को तैनात कर दिया जाए और एक महीने में सभी प्रभारी बैठकें कर मैदानी स्थिति का आकलन कर लें। इसमें संगठन की जिम्मेदारी बड़ी है, इसलिए प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री दोनों इस कार्य में जुट जाएं।
बूथ से राज्य तक की तैयारियों पर की बात – शाह ने बूथ स्तर से राज्य स्तर पर अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। मंगलवार रात को भोपाल में हुई पहली बैठक में प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। शाह ने खासतौर से कांग्रेस व अन्य दलों वाली 103 विधानसभा सीटों पर अब तक की गई तैयारियों का ब्योरा मांगा। इन सीटों पर कांग्रेस की कमजोरियों और बूथ स्तर पर तैयारियों की जानकारी को विधानसभावार तैयार करने के लिए कहा है। वोट प्रतिशत 51 करने के अब तक किए गए गए प्रयासों पर भी उन्होंने बातचीत की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 9 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 13 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले