छात्रा बन इंदौर के होस्टल-कैंटीन में घूमी महिला आरक्षक, रैगिंग के आरोपितों को ढूंढ निकाला इंदौर के एमजीएम मेडिकल कालेज में हुई थी रैगिंग,
शिकायत करने वाले छात्र आरोपों से मुकर गए थे, पुलिस ने तरकीब से आरोपितों का पता लगाया, ब्लाइंड रैगिंग केस का खुलासा करने वाली शालिनी चौहान फ्रेशर स्टूडेंट बनकर रोज छह-सात घंटे कालेज और कैंटीन में बिताती थी।
शिकायत करने वाले छात्र आरोपों से मुकर गए थे, पुलिस ने तरकीब से आरोपितों का पता लगाया, ब्लाइंड रैगिंग केस का खुलासा करने वाली शालिनी चौहान फ्रेशर स्टूडेंट बनकर रोज छह-सात घंटे कालेज और कैंटीन में बिताती थी।
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कालेज में हुए रैगिंग कांड का खुलासा करने के लिए पुलिस को खूब मशक्कत करना पड़ी। जिन छात्रों ने रैगिंग के आरोप लगाए थे वे बयानों से मुकर गए। इस कांड की तह तक पहुंचने के लिए महिला आरक्षक छात्रा बनकर कैंटीन और होस्टल में बैठी रही। जहां रैगिंग के झूठे किस्से सुनाए और रैगिंग लेने वाले सीनियर छात्रों के सुबूत जुटाए।
पुलिस ने इस मामले में 11 सीनियर छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
संयोगितागंज टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक, जूनियर छात्रों ने सीधे यूजीसी को शिकायत भेजी थी। यूजीसी ने एफआइआर करवा दी। एफआइआर होते ही सीनियर छात्रों ने उन जूनियर्स से समझौता कर लिया, जिनके द्वारा शिकायत भेजी गई थी। पीड़ितों ने तो कथन से भी इनकार कर दिया, बल्कि कुछ ने यह भी कहा कि रैगिंग हुई, लेकिन रैगिंग लेने वाले का हुलिया और नाम नहीं जानते हैं।
केस खत्म करने वाली थी पुलिस – पुलिस इस केस में खात्मा लगाने वाली ही थी कि पुरानी पद्धति से आरोपितों को ढूंढने की कोशिश की। महिला आरक्षक शालिनी चौहान को एमजीएम मेडिकल कालेज, कैंटीन और कैफे भेजा गया। कद-काठी से छात्रा नजर आने वाली शालिनी सादे कपड़ों में स्कूल बैग लेकर जाती थी। कैंटीन में उसने छात्र-छात्राओं से दोस्ती की और बातों ही बातों में रैगिंग का जिक्र निकाला। कुछ मुलाकातों के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि कालेज और होस्टल में रैगिंग तो हुई है।
सुबूत मिलते ही पकड़ लिया – शालिनी के साथ आए प्रधान आरक्षक कालीचरण और रिंकू भदौरिया ने रैगिंग लेने वालों का पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग लेने के तथ्य मिले, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। टीआइ के मुताबिक, हमने करीब तीन महीने ही मशक्कत के बाद आरोपित प्रियम त्रिपाठी, राहुल पटेल, शुभांकन मिश्रा, चेतन वर्मा, शैलेष शर्मा, देववृत गुप्ता, ऋषिराज, उज्जवल पांडे, रोमन पाटीदार और प्रभातसिंह को गिरफ्तार किया है।
कथन के बहाने बुलाकर ली गिरफ्तारी – आरोपित छात्र इंदौर के गीता भवन और लालाराम नगर स्थित फ्लैट पर बुलाकर रैगिंग लेते थे। उन्हें पुलिस की तरकीब का पता चला तो वकीलों के संपर्क में आए। कुछ ने तो लोकेशन और काल डिटेल का बहना बनाया कि उनके खिलाफ साक्ष्य ही नहीं है। हालांकि, पुलिस इसके पहले कुछ पीड़ितों के कथन ले चुकी थी। पुलिस ने कथन के बहाने बुलाया और नोटिस देकर जमानत पर छोड़ दिया।
शालिनी के पिता भी थे पुलिस में – ब्लाइंड रैगिंग केस का खुलासा करने वाली संयोगितागंज थाने में तैनात शालिनी चौहान की अनुकंपा नियुक्ति है। उसके पिता की 2010 में ड्यूटी के दौरान मौत हुई थी। वह चाहती थी कि उसे काम मिले और पिता की तरह फर्ज निभा सके। वैसे वे कामर्स में ग्रेजुएट हैं, लेकिन इस केस की जांच करने के लिए वो जींस-टाप पहनकर बैग में किताबें रखकर खुद को फ्रेशन स्टूडेंट बतातीं। वो रोज कैंटीन में पांच से छह घंटे का वक्त बिताती और वहां मौजूद लोगों से बात करती रहती थीं। शालिनी संदेही छात्रों के फोटो भी लेकर जाती थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 9 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 13 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले